उदयपुर

October Vrat Tyohar: अक्टूबर होगा त्योहारों के नाम, शुरुआत में ही नवरात्र और आखिर में दिवाली; देखें व्रत- त्योहार की पूरी लिस्ट

October 2024 Festivals Calendar:अक्टूबर के महीने में दशहरा, करवा चौथ और दिवाली जैसे त्योहारों की धूम रहने वाली है। ऐसे में आइए जानते हैं अक्टूबर में कुल कितने त्योहार है और किस किस दिन आप यह त्योहार मना सकते हैं।
2 min read
Oct 01, 2024
navratri diwali

October 2024 Festivals Calendar: उदयपुर। अक्टूबर में व्रत और त्योहारों की झड़ी लगने जा रही है। अक्टूबर में एक के बाद एक कई त्योहार मनाए जाएंगे। महीने की शुरुआत सर्वपितृ अमावस्या और शारदीय नवरात्र के साथ होने जा रही है।

अक्टूबर के महीने में दशहरा, करवा चौथ और दिवाली जैसे त्योहारों की धूम रहने वाली है। ऐसे में आइए जानते हैं अक्टूबर में कुल कितने त्योहार है और किस किस दिन आप यह त्योहार मना सकते हैं।

सर्व पितृ अमावस्या के बाद होगी नवरात्र स्थापना

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, जिन लोगों की मृत्यु तिथि याद न हो सर्वपितृ अमावस्या पर उनका श्राद्ध कर्म किया जाता है। कहते हैं इससे सद्गति प्राप्त होती है। इस दिन साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भी लग रहा है। इसके अगले दिन से नवरात्र स्थापना होगी। नौ दिनों तक देवी की आराधना होगी। दसवें दिन विजयादशमी पर्व मनाया जाएगा।

करवा चौथ के बाद आएगा दीपों का पर्व

20 अक्टूबर को अखंड सुहाग की कामना से किए जाने वाला करवा चौथ व्रत आएगा। इस दिन महिलाएं निर्जल व निराहार रहकर व्रत करेंगी और रात में चंद्र दर्शन के बाद व्रत खोलेंगी। वहीं 29 अक्टूबर से दीपोत्सव का आगाज धनतेरस के साथ हो जाएगा। वहीं, 30 को रूप चतुर्दशी मनाई जाएगी। वहीं तिथियों में टूटने के कारण दिवाली 31 अक्टूबर या 1 नवंबर को मनाई जाएगी।

Updated on:
01 Oct 2024 10:37 am
Published on:
01 Oct 2024 10:37 am