राहुल की यात्रा
भटेवर. डबोक एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी व सीएम अशोक गहलोत का वल्लभनगर विधायक प्रीति शक्तावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान सीएम के साथ विकास कार्यों को लेकर वल्लभनगर विधायक प्रीति शक्तावत ने कुछ देर तक मंथन किया।
दरअसल एयरपोर्ट के रनवे पर राहुल गांधी की अगवानी व स्वागत के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के साथ एयरपोर्ट टर्मिनल भवन के बाहर पहुंचे। यहां पर वल्लभनगर विधायक प्रीति शक्तावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सीएम गहलोत व प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा का स्वागत किया। इस दौरान विधायक प्रीति शक्तावत ने विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ सीएम से कुछ देर तक विचार-विमर्श भी किया।
विधायक प्रीति शक्तावत ने वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में आयोजित महंगाई राहत शिविर में आमजन को राहत एवं जन कल्याणकारी योजना का लाभ आम जन तक पहुंचाने के बारे में सीएम को अवगत करवाया। इस मौके पर वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के कई पदाधिकारी व कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
मावली. अभिभाषक संघ मावली ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को न्यायालय परिसर के लिए भूमि आवंटन को लेकर ज्ञापन सौंपा। साथ ही एडीजे कोर्ट को नियमित करने व नवीन कोर्ट खोलने की घोषणा पर बार अध्यक्ष सम्पत सामोता, महासचिव दीपक बडग़ुर्जर ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। इस दौरान उपाध्यक्ष कल्याण ङ्क्षसह चुंडावत, सचिव कमलेश हीनोनिया, प्रवक्ता शैलेश मीणा आदि मौजूद रहें।
घासा. मुख्यमंत्री गहलोत ने ग्राम पंचायत घासा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत करने की घोषणा का क्षेत्रवासियों ने स्वागत किया। कांग्रेस कार्यकर्ता समर्थ जैन ने बताया कि इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को 35 साल पूर्व में मंत्री रहे हनुमान प्रभाकर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला था। कांग्रेस कार्यकर्ता सहित ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर खुशी व्यक्त की।
इस अवसर पर घासा मंडल अध्यक्ष रूप लाल डांगी, उप सरपंच प्रकाश डांगी , मांगीलाल पुरोहित, पूर्व प्रधान हुक्मी चंद डांगी, करण चंडालिया, चुनीलाल जोशी, शंकरलाल नागदा, सहित कई कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की