उदयपुर

Udaipur News: उदयपुर में आज भी बवाल के आसार, भारी पुलिस जाप्ता तैनात, एकलिंगनाथजी दर्शन करने जाएंगे विश्वराज सिंह

Udaipur City Palace Clash: उदयपुर के पूर्व राजपरिवार के विवाद के चलते मंगलवार को भी दिनभर स्थिति तनावपूर्ण ही बनी रही। पुलिस ने जगदीश चौक से सिटी पैलेस के बीच बैरिकेडिंग मजबूत कर दी।

2 min read
Nov 27, 2024
Udaipur City Palace Clash

Udaipur Royal Family Dispute: उदयपुर के सिटी पैलेस (Udaipur City Palace Clash) के धूणी स्थल पर दर्शन के लिए जाने को लेकर पूर्व राजपरिवार के सदस्यों में उपजा विवाद अभी नहीं थमा है। वहीं विश्वराज सिंह मेवाड़ (Vishvaraj Singh Mewar) ने एलान किया है कि वे आज कैलाशपुरी एकल‍िंगनाथजी के दर्शन करने जाएंगे। ऐसे में आज विवाद के और बढ़ने की संभावना नजर आ रही है, क्योंकि एकलिंगनाथजी मंदिर महाराणा मेवाड़ चैर‍िटेबल ट्रस्‍ट में शाम‍िल है। इस बीच उदयपुर कलेक्‍टर अरव‍िंद पोसवाल ने मंगलवार रात ही घंटाघर और सूरजपोल थाना क्षेत्र में धारा 163 लागू कर दी थी। वहीं क्षेत्र में देर रात भारी पुलिस जाप्ता तैनात कर दिया गया है।

लक्ष्यराज सिंह का बयान आया सामने

वहीं उदयपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य विश्वराज सिंह मेवाड़ (Lakshyaraj Singh Mewar) का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण था। हमें उम्मीद है कि प्रशासन और सरकार सच्चाई के साथ खड़ी होगी और न्याय करेगी। हम हमेशा अदालत का दरवाजा खटखटा सकते हैं। कानून को अपने हाथ में लेना और खुद को कानून से ऊपर समझना सही नहीं है। हमने 40 साल पहले भी ऐसी ही स्थिति का सामना किया है। हम उनके अवैध दृष्टिकोण का कानून के अनुसार जवाब देंगे। उनके दावे झूठे हैं और सिटी पैलेस के अंदर का मंदिर सभी के लिए खुला है, बशर्ते वे जिम्मेदारी से आएं और शक्ति प्रदर्शन ना करें।

धूणी दर्शन को लेकर भी विवाद

इससे पहले मंगलवार को भी गहमागहमी का माहौल बना रहा। पुलिस-प्रशासन ने काफी प्रयास किया, लेकिन धूणी स्थल दर्शन को लेकर बात नहीं बन पाई। इधर, विश्वराजसिंह मेवाड़ ने प्रशासन पर आरोप लगाए हैं। पुलिस- प्रशासन दूसरे दिन भी शांति वार्ता में जुटा रहा। सोमवार रात को झड़प और पथराव के मामले में पुलिस ने स्वसंज्ञान लेते हुए दो अलग-अलग एफआइआर दर्ज की है। उदयपुर के पूर्व राजपरिवार के विवाद के चलते मंगलवार को भी दिनभर स्थिति तनावपूर्ण ही बनी रही। पुलिस ने जगदीश चौक से सिटी पैलेस के बीच बैरिकेडिंग मजबूत कर दी।

पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी दिनभर शांति वार्ता के प्रयास में जुटे रहे, लेकिन सिटी पैलेस में धूणी स्थल दर्शन को लेकर बात नहीं बन पाई। सिटी पैलेस के कुर्क किए गए भाग को लेकर भी मंगलवार को किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई। क्षत्रिय महासभा का प्रतिनिधि मंडल कल€ट्रेट पहुंचा और सोमवार को जारी नोटिस के आधार पर जल्द कार्रवाई की बात रखी। विश्वराज सिंह मेवाड़ ने बुधवार सुबह 10 बजे एकलिंगनाथजी मंदिर दर्शन के लिए जाने की बात कही। गौरतलब है कि पूर्व राजपरिवार के सदस्य महेंद्रसिंह मेवाड़ के निधन के बाद उनके बेटे और नाथद्वारा विधायक विश्वराजसिंह मेवाड़ का पगड़ी दस्तूर चित्तौड़गढ़ में हुआ था। इसके बाद उनके सिटी पैलेस स्थित धूणी के दर्शन करने जाने की बात पर विवाद छिड़ गया।

सिटी पैलेस में धूणी स्थल पर जाने को लेकर सहमति नहीं बन पाई है। दोनों पक्षों से अब भी बातचीत चल रही है।

  • अरविंद पोसवाल, कल€टर, उदयपुर

मंदिर में जाना क्रिमिनल ट्रेसपास नहीं हो सकता। जिस तरह से प्रशासन ने सोमवार रात को ढील बरती, उस पर सवाल खड़े होते हैं। धर्म स्थल पर पाबंदी नहीं होनी चाहिए। वे सिर्फ दर्शन के लिए जाना चाहते थे, लेकिन प्रशासन नहीं करवा पाया।

  • विश्वराज सिंह मेवाड़, पूर्व राजपरिवार के सदस्य
Updated on:
27 Nov 2024 10:10 am
Published on:
27 Nov 2024 09:06 am