उज्जैन

जल्द ही महाकाल सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों पर मिलेगी ऑडियो गाइड की सुविधा

स्मार्ट फोन से जोड़कर या सीधे हेड फोन के जरिए उक्त स्थल की विस्तृत जानकारी ली जा सकेगी...
less than 1 minute read
Aug 03, 2021
mahakal_shivratri_festival_6912558-m.jpg
Mahakal

उज्जैन। ऑडियो गाइड पर्यटकों को यहां की विशेषताओं से परिचित करवाएंगे। इसके लिए उन्हें किसी अन्य व्यक्ति की मदद की जरूरत नहीं पड़ेगी। स्मार्ट फोन की मदद से वे बड़ी ही आसानी से उक्त स्थल के बारे में विस्तृत जानकारी ले सकेंगे। शहर में पर्यटन विकास की अपार संभावना है, इसके लिए जरूरत पर्यटकों को आकर्षित करने और सुविधाएं उपलब्ध करवाने की है।

इसी को ध्यान में रखते हुए स्मार्ट सिटी कंपनी अब आने वाले पर्यटक व श्रद्धालुओं को ऑडियो गाइड की सुविधा उपलब्ध करवाने वाली है। हाल ही में स्मार्ट सिटी कंपनी की बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी भी मिल चुकी है। कंपनी अब इसके लिए टेंडर जारी करने वाली है। निविदा में भागीदारी करने वाली कंपनियों के प्रस्ताव के आधार पर आगे निर्णय लिया जाएगा।

आसानी से मिलेगी जानकारी

महाकाल, मंगलनाथ, चिंतामण गणेश मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर स्मार्ट सिटी कंपनी द्वारा ऑडियो मशीन लगाई जाएगी। गाइड के रूप में बनाए गए प्रतिमा या म्युरल के सामने खड़े होकर इसे स्मार्ट फोन से जोड़कर या सीधे हेड फोन के जरिए उक्त स्थल की विस्तृत जानकारी ली जा सकेगी। इससे पर्यटकों को बिना किसी व्यक्ति की मदद के उस स्थान के बारे में पूरी जानकारी मिल सकेगी। इससे शहर की ऐतिहासिक व पौराणिक विशेषताओं को भी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जा सकेगा।

Published on:
03 Aug 2021 05:11 pm