उन्नाव

Chaitra Navratri 2023: श्री दुर्गा मंदिर में माता का स्वरूप दिन में तीन बार बदलता है

Chaitra Navratri 2023: मां गंगा के तट पर स्थित श्री दुर्गा मंदिर का इतिहास 400 साल से ज्यादा पुराना है। स्व. इंदिरा गांधी, स्व. राजीव गांधी भी हाजिरी लगा चुके हैं।चुके हैं।

2 min read
Mar 24, 2023
Chaitra Navratri 2023: श्री दुर्गा मंदिर में माता का स्वरूप दिन में तीन बार बदलता है

उत्तर प्रदेश के उन्नाव चैत्र नवरात्र की धूम है। आज तीसरे दिन देवी के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा अर्चना हो रही है। गंगा तट के किनारे स्थित 400 साल पुराना दुर्गा मंदिर है। जहां भक्तों की लंबी लाइन लगी है। जिसमें एक समय स्वर्ण प्रतिमा स्थापित थी। मारवाड़ी समाज मंदिर में पूजा अर्चना करता था। शुक्लागंज स्थित दुर्गा मंदिर में स्व. इंदिरा गांधी, स्व. राजीव गांधी से लेकर अन्य दिग्गज नेता मत्था टेक चुके हैं। मंदिर के विशेषता है कि मां दुर्गा की मूर्ति का रूप दिन में तीन बार अलग-अलग रूपों में दिखाई पड़ता है।

मां की स्वर्ण प्रतिमा स्थापित थी

कानपुर से सटे शुक्लागंज में मां दुर्गा का मंदिर है। समिति के अध्यक्ष ने बताया कि मंदिर में स्वर्ण प्रतिमा स्थापित थी। 1950 के पहले स्वर्ण प्रतिमा की चोरी हो गई थी। इसी बीच गुरुजी के रूप में मदन केशवराव अमड़ेकर का आगमन हुआ 1953 में उन्होंने छोटी माता की स्थापना की धीरे-धीरे भक्तों की भीड़ भी बढ़ने लगी थी उन्होंने 1966 में बड़ी माता की शास्त्रोक्त विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा कराई। जिनकी आज भी पूजा अर्चना की जा रही है।

सामाजिक और स्वास्थ्य सेवा में आगे हैं समिति

श्री दुर्गा मंदिर समिति दुर्गा मंदिर का संचालन और रखरखाव रखती है। यहां पर नित्य दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जाता है। मंदिर में अखंड ज्योति की स्थापना की गई। समय-समय पर निर्धारित तिथियों में यज्ञ और सामाजिक कार्य भी होते हैं। स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जाता है। मंदिर समिति की तरफ से होम्योपैथिक चिकित्सालय भी संचालित है। प्रत्येक वर्ष बसंत उत्सव और चैत्र नवरात्रि के अवसर पर भक्तों को आशीर्वाद मुद्रा बांटी जाती है।

पूर्व प्रधानमंत्री के साथ अन्य नेता कर चुके हैं दर्शन

माता के दर्शन के लिए दूर दर से लोग आते हैं। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी, स्व. राजीव गांधी, राजनाथ सिंह, स्व. अशोक सिंघल स्व. नारायण दत्त तिवारी सहित अन्य बड़े नेता भी माता के दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं। कानपुर लखनऊ राजधानी मार्ग पर स्थित श्री दुर्गा मंदिर में भक्तों की लाइन लगती है। नवरात्र के अवसर पर दूर-दूर से लोग दर्शन के लिए आते हैं।

Published on:
24 Mar 2023 10:42 am
Also Read
View All