उन्नाव

दुष्कर्म पीड़िता ने एसपी ऑफिस से निकल कर खाया जहरीला पदार्थ, बोली नहीं हुई कोई सुनवाई

उन्नाव में दुष्कर्म पीड़िता ने अदालत के गेट पर जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

2 min read
Mar 21, 2023
दुष्कर्म पीड़िता ने एसपी ऑफिस से निकल कर खाया जहरीला पदार्थ, बोली नहीं हुई कोई सुनवाई

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में दुष्कर्म की शिकायत लेकर पहुंची महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला का आरोप है कि एसपी ऑफिस में भी उसकी नहीं सुनी गई और उसे भगा दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही महिला पुलिस ने जिला अस्पताल में पहुंच पीड़िता से बातचीत की।

घटना गंगा घाट थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जिला अस्पताल में महिला ने बताया कि उसके जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस संबंध में उन्होंने 18 मार्च को एसपी को शिकायती पत्र दिया था। लेकिन उस पर कोई सुनवाई नहीं हुई। अपनी फरियाद लेकर वह एसपी ऑफिस पहुंची थी। जहां पुलिसकर्मियों ने उसे भगा दिया। जिससे क्षुब्ध होकर उसने अदालत के गेट नंबर 2 के पास जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला ने बताया कि जहरीला पदार्थ वह अपने साथ लेकर आई थी।

पीड़िता ने घटना की जानकारी दी

घटनाक्रम के विषय में पीड़िता ने बताया कि वह 18 मार्च को महिलाओं के साथ होली खेलने के लिए निकली थी। उसके जेठ ने उसे घर के अंदर खींच लिया और जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इसकी जानकारी अपने पति को भी दी। लेकिन उसने घर से निकाल देने की धमकी दी। पुलिस भी उसकी कोई सुनवाई नहीं कर रही है।

सीओ सिटी ने बताया

सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने बताया कि महिला के पहले पति की सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। जिसके बाद वह एक अन्य युवक के साथ पत्नी बनकर रहती है। दूसरे पति से भी लड़ाई होने लगी। इस पर उसके खिलाफ दुष्कर्म और कुकर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। उपरोक्त मामले में चार्ज शीट लगा दी गई है। अब महिला दूसरे पति के बड़े भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगा रही है। उन्होंने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
21 Mar 2023 06:13 pm
Also Read
View All