उन्नाव

उन्नाव में गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसा: अनियंत्रित होकर कई बार पलटी तेज रफ्तार बोलेरो, 3 घायल

Unnao Ganga Expressway accident: उन्नाव में गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। जब तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होगा पलट गई। जिससे मौके पर चीख पुकार मच गई। ‌
2 min read
फोटो सोर्स- AI generated
फोटो सोर्स- AI generated

Unnao Ganga Expressway Accident: उन्नाव में तेज रफ्तार बोलेरो और नियंत्रित होकर पलट गई। घटना के समय बोलेरो की रफ्तार इतनी अधिक थी कि कई पलटी खा गई। जिससे उसमें बैठे सवारियों को भी चोट आई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची एक्सप्रेसवे और स्थानीय थाना पुलिस ने राहत और बचाव कार्य चलाया और घायलों को बाहर निकाला। जिन्हें को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। सभी की हालत खतरे से बाहर है। अंदरुनी चोटें आईं हैं। बताते हैं बोलेरो की स्पीड बहुत अधिक थी। इसी बीच उसकी कपलिंग निकल गई। जिससे अनियंत्रित हो गई। सुबह के समय कोहरे का असर भी दिखाई पड़ा। घटना गंगा एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 434 का है।

उन्नाव रोड एक्सीडेंट

अलीगढ़ से प्रतापगढ़ जा रही थी बोलेरो

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के बांगरमऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा एक्सप्रेसवे में भोर पहर बड़ा हादसा हो गया। जब तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित हो गई। देखते देखते बोलोरो एक्सप्रेसवे पर कई पलटी खा गई। घटना के समय बोलेरो में तीन लोग बैठे थे। जो अलीगढ़ से प्रतापगढ़ जा रहे थे। जिनमें बोलेरो ड्राइवर इरफान और प्रतापगढ़ के रहने वाले दो सवार शामिल है।

घायलों में एक की हालत गंभीर

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एक्सप्रेस वे टीम और बांगरमऊ पुलिस मौके पर पहुंच गई। राहत और बचाव कार्य चलाया। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में एक की हालत गंभीर है।

क्या कहती है उन्नाव पुलिस?

घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। डॉक्टर के अनुसार एक की हालत गंभीर है। उसके सर पर चोट आई है। बांगरमऊ पुलिस के अनुसार दुर्घटना की जानकारी मिली है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जांच की जा रही है। बताया जाता है दुर्घटना के समय एक्सप्रेस वे पर दृश्यता (Visibility) काफी कम थी। कोहरा छाया हुआ था। अभी गाड़ी माइलस्टोन संख्या 434 के पास पहुंची थी कि गाड़ी की कपलिंग टूट गई। जिससे हादसा हो गया। ड्राइवर गाड़ी पर नियंत्रित नियंत्रण नहीं रख सका और पलट गई। बीते कई दिनों से मौसम खराब होने के कारण Visibility में कमी आई है।‌

Updated on:
07 Sept 2026 10:21 am
Published on:
07 Sept 2026 10:20 am