यूपी न्यूज

Winter holidays:हाईकोर्ट में 13 जनवरी से 9 फरवरी तक अवकाश घोषित

Winter holidays:हाईकोर्ट में 13 जनवरी से 9 फरवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित हो गया है। हाईकोर्ट की रजिस्ट्रार जनरल ने इसकी सूचना जारी कर दी है।
less than 1 minute read
Jan 05, 2025
Winter-vacation-will-start-in-Uttarakhand-High-Court-from-January-13
नैनीताल हाईकोर्ट

Winter holidays:हाईकोर्ट में 13 जनवरी से शीतकालीन अवकाश रहेगा। उत्तराखंड हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल कहकशां खान की ओर से जारी सूचना के अनुसार 13 जनवरी से 9 फरवरी तक अवकाश रहेगा। इस दरमियान अवकाशकालीन कोर्ट बैठेगी। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी नरेंद्र की अनुमति के बाद अवकाशकालीन कोर्ट के लिए जजों का मनोनयन किया गया है। रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी सूचना के मुताबिक अवकाश की अवधि में 13 से 19 जनवरी तक न्यायमूर्ति आलोक वर्मा, 20 से 26 जनवरी तक न्यायमूर्ति विवेक भारती शर्मा, 27 जनवरी से 2 फरवरी तक न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल जबकि 2 से 9 फरवरी तक न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित महत्वपूर्ण वादों की सुनवाई करेंगे। हाईकोर्ट हफ्ते में दो दिन आवश्यक वादों की सुनवाई करेगी।

मंगलवार-गुरुवार को चलेगी कोर्ट

उत्तराखंड हाईकोर्ट की रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी सूचना के अनुसार अवकाशकालीन कोर्ट मंगलवार और गुरुवार को पूर्वान्ह 11 बजे से चलेगी। उन्होंने बताया कि अवकाशकालीन न्यायाधीश वर्चुअल और फिजिकल मोड से कोर्ट का संचालन करेंगे। कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर इसका लिंक मौजूद रहेगा।

Updated on:
05 Jan 2025 08:35 am
Published on:
05 Jan 2025 08:33 am
Also Read
View All
जौनपुर में सरकारी स्कूल का कारनामा, पहली कक्षा के छात्र को स्कूल में बंद कर चले गए शिक्षक, डेढ़ घंटे तक रोता रहा बच्चा

अब प्रयागराज का बेटा संभालेगा दिल्ली पुलिस, 20 साल बाद हुई वापसी, पहला टास्क ही मिला चुनौतियों से भरा

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के बाद बड़ा फैसला! परकोटे के बेसमेंट में बनेगा नया काउंटिंग रूम, श्रद्धालु LIVE देख सकेंगे गिनती

UP Rains: मौसम विभाग की नई चेतावनी, बहराइच- अयोध्या समेत इन जिलों में मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट

एकतरफा प्रेम में महिला पर हमला कर हुआ था फरार, गिरफ्तारी से बचने के लिए की फायरिंग, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली