वाराणसी

BHU में शुरू हुआ पुरातन छात्र समागम, देश विदेश से पहुंचे 1500 पुरनिए, नही दिखे चांसलर जस्टिस मालवीय

-खगोलविद पद्म विभूषण प्रो.जयंत वी. नार्लीकर, राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश सिंह हुए शामिल
less than 1 minute read
• •
Jan 17, 2020
बीएचयू पुरातन छात्र समागम का उद्घाटन
बीएचयू पुरातन छात्र समागम का उद्घाटन

वाराणसी. बीएचयू में शुक्रवार को शुरू हुआ दो दिवसीय पुरातन छात्रों का समागम। इस समागम में देश विदेश से करीब 1500 पुरातन छात्रों ने पहले दिन सहभाग किया और यादें साझा की। विश्वविद्यालय के पुराने विद्यार्थियों ने 21वीं सदी के भारत मे उच्च शिक्षा और महामना की दृष्टि विषयक संगोष्ठी में अपने विचार रखे। संगोष्ठी का उद्घाटन कुलपति प्रो राकेश भटनागर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस पुरातन छात्र समागम में अपने कार्यक्षेत्र में विशिष्ट पहचान रखने वाले लगभग 1500 पुरा छात्र समारोह में शामिल हुए हैं। समागम के उद्धाटन समारोह के मौके पर खगोलविद पद्म विभूषण प्रो.जयंत वी. नार्लीकर, राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश, सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पाक्स ऑफ इंडिया के डायरेक्टर जनरल डॉ. ओंकार राय, गायिका पद्मश्री डॉ सोमा घोष समेत विशिष्ट छात्रों को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर मौजूद लोगों की निगाहें चांसलर चीफ जस्टिस गिरधर मालवीय को खोजती रहीं। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा बताया गया कि वह अस्वस्थता के कारण नहीं पहुंच पाए हैं।

Published on:
17 Jan 2020 06:44 pm
Also Read
View All
हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर होगा शोध, IIT-BHU और NHIDCL के बीच हुआ समझौता, पहाड़ी और सीमावर्ती इलाकों में सड़क सुरक्षा पर होगा कार्य

काशी से निशांत कुमार की मिशन यूपी की शुरुआत, लोगों को करेंगे संबोधित, तय हो गई तारीख

भौगोलिक दूरी भी नहीं रोक पाई आस्था: वाराणसी में ऑनलाइन श्राद्ध, विदेशी श्रद्धालुओं ने लगाई हाजिरी

‘अराजक मानसिकता वाले केवल विष घोलते हैं, हिम्मत है तो इस्तीफा दें’, राहुल गांधी पर बरसे नितिन नवीन

‘ये अराजकतावादी सोच वाले लोग हैं’ बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बोले- अगर राहुल गांधी में हिम्मत है, तो उन्हें पहले इस्तीफा दे