वाराणसी

BHU VC के खिलाफ अब पोस्टर वार, शहर भर में चिपकाए गए पोस्टर

-बीएचयू में शिक्षकों की नियुक्ति के साक्षात्कार में हिंदी की मनाही का हो रहा है विरोध-हिंदी दिवस पर छात्र निकाल चुके हैं जुलूस-परिसर में धरना-प्रदर्शऩ भी कर चुके हैं छात्र  
less than 1 minute read
Jan 17, 2020
बीेचयू वीसी के खिलाफ शहर में लगे पोस्टर
बीेचयू वीसी के खिलाफ शहर में लगे पोस्टर

वाराणसी. BHU VC के खिलाफ छात्रों का विरोध अब परिसर से बाहर निकल आया है। छात्रों ने वीसी प्रो राकेश भटनागर से इस्तीफे की मांग की है। शहर भर में पोस्टर चिपकाया है। बता दें यह विरोध विश्वविद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए हुए साक्षात्कार में हिंदी में जवाब देने की मनाही के खिलाफ शुरू हुआ है। छात्र इस मुद्दे पर विश्विद्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शऩ कर चुके हैं। हिंदी दिवस के दिन वीसी के खिलाफ विरोध मार्च भी निकाला गया था।

अब अगली कड़ी में छात्रों ने गुरुवार और शुक्रवार की रात शहर के प्रमुख स्थलों पर पोस्टर चिपकाए हैं। सुबह होते ही ये पोस्टर देखने को मिले जिसे लेकर शहर भर में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
इस पोस्टर पर 9 बिंदु हैं जिसमें छात्रों ने साफ-साफ पूछा है काशी हिंदू विश्वविद्यालय में हिंदी के साथ सौतेला व्यहार क्यों?
सहायक प्रोफेसर की नियुक्ति प्रक्रिया में अभ्यर्थियों का हिंदी भाषी होने के नाते अपमान क्यों?
इसी तरह की अन्य मांगों के साथ छात्रों ने अंत में अपनी मांग रखी है जिसके तहत कुलपति से इस्तीफे की मांग की गई है।

Published on:
17 Jan 2020 12:02 pm
Also Read
View All
BHU में खोले गए 70 साल पुराने संदूक, 5 हजार साल पुराने रहस्य से उठेगा पर्दा, रिसर्च में जुटी टीम

सावन के 19 दिनों में 53 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे बाबा विश्वनाथ के दरबार, सोमवारी पर 15 लाख, मंदिर प्रशासन ने जारी किया आंकड़ा

काशी में गंगा का रौद्र रूप: घाटों की सीढ़ियां डूबीं, मणिकर्णिका घाट पर छत पर हो रहा शवदाह, हरिशचंद्र घाट का भी हाल बेहाल

साइबर ठगी का अनोखा मामला: फोन अपडेट करने पर वाराणसी के युवक के खाते से 99 हजार निकले, 6 बार में हुआ ट्रांजेक्शन

बाढ़ की आशंका को लेकर प्रशासन अलर्ट, वाराणसी में 21 बाढ़ व 7 वायरलेस चौकी स्थापित, 46 राहत शिविर का निर्माण