वाराणसी

मजार पर झाड़- फूंक की आड़ में बाबा करता था नाबालिग से दुष्कर्म, अब पुलिस ने भेजा जेल

मिरानशाह बाबा के मजार पर ले जाकर प्रेत बाधा दूर करने का ढोंग करता है

2 min read
boy intimate her girlfriend

सोनभद्र. झाड़-फूंक की आड़ में तथाकथित बाबा महिलाओं और युवतियों को अपनी हवस का शिकार बनाते है और ग्रामीण अंचल में रहने वाली गरीब और कमजोर तबके के लोग आसानी से इनका शिकार हो जाते है | इन तथाकथित बाबाओ क ऐसे कृत्य से पूरे देश में बाबाओ के प्रति लोगो में आक्रोश बढ़ता जा रहा है | देश की अदालतों ने भी एसे बाबाओ को कड़ी से कड़ी सजा देने की ठान ली है लेकिन बाबा है सुधरने का नाम नही ले रहे है । ऐसा ही एक मामला जनपद सोनभद्र के रामपुर बरकोनिया थाना इलाके के विजयगढ़ किले पर स्थित मिरान शाह बाबा की मजार पर रहने वाला एक बाबा (मुजावर) ने एक नाबालिक छात्रा पर शैतान होने की बात कह कर अपने जाल में फँसाता है और उसका इलाज करने के लिए उसे किले के ऊपर बने मिरानशाह बाबा के मजार पर ले जाकर प्रेत बाधा दूर करने का ढोंग करता है ।

पीड़िता कुछ दिनों तक अपनी माँ बहन के साथ मजार पर बाबा के पास आते रहे लेकिन पहले से पीडिता पर बुरी नजर रखने वाला बाबा अपने मनसूबे में माँ बहन के सामने असफल होता देख लड़की को 40 दिनों तक मजार पर रुकने पर ही शैतान से मुक्ति मिलेगी ऐसा फरमान सूना देता है। लड़की की माँ ने बेटी की सलामती के लिए बाबा के साथ रहने की अनुमति दे देती है और बाबा ने लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया | पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्यवाही में जुट गयी है |सूबे की योगी सरकार सोनभद्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए डीपीआर तैयार कर रही है तो वही जिले के अति नक्सल क्षेत्र में स्थित तिलिस्मी टीवी धारावाहिको में चर्चित विजयगढ़ दुर्ग पर स्थित मिरान शाह की मजार पर रहने वाले एक बाबा ने एक नाबालिक के साथ इलाज और झाड़ फुक की आड़ में बलात्कार किया ।

ये वही ढोंगी बाबा है जिसनें जिले के रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिक के सर से शैतान का साया हटाने की बात कहकर इस ढोंगी बाबा ने दुष्कर्म किया | आरोपी ढोंगी बाबा नाबालिक से दुष्कर्म करता है और अपनी सफाई में पहले तो अपने आप को दुष्कर्म करने में असक्षम बताता है | फिर वही बाबा एक बार दुष्कर्म करने की बात को भी खुद स्वीकार करता है । मासूम सी दिखने वाली लड़की के साथ बाबा दुष्कर्म जैसा घृणित कार्य किया । पीडिता के मुताबिक बाबा ने उसे 40 दिनों तक साथ में रहने की बात कहता है । उसके साथ हम एक सप्ताह से रह रहे थे वह हाथ पैर में तेल लगाने के लिए कहा और मेरे साथ दुष्कर्म किया। बाबा हमारे साथ एक हफ्ते से लगातार दुष्कर्म कर रहा था और मुझे घर नही जाने दे रहा था। मजार के बगल में रह रही एक महिला से मैंने अपनी आप बीती बताई तो बाबा उस महिला से झगड़ने लगा ।

इस पुरे मामले पर रामपुर बर्कोनिया थानाध्यक्ष ने बताया की 10 अक्टूबर की ये घटना है | आरोपी बाबा के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 3 / 4 पास्को एक्ट के तहत जेल भेजा गया है | जहां न्यायालय से रिमांड पर लिया जा जाएगा। पीड़ित लड़की थाना इलाके के पटना गांव की रहने वाली है । पीडिता के मुताबिक उसकी तबियत ख़राब चल रही थी और बाबा के पास झाड़ फूंक कराने के लिए विजयगढ़ किले पर बाबा के पास गयी थी। पीडिता ने अपने साथ बाबा द्वारा दुष्कर्म करने की तहरीर दी गयी है।

Published on:
14 Oct 2018 10:29 pm
Also Read
View All
BHU के छात्रावास के मेस में सब्जी में मिली मरी हुई छिपकली, छात्रों में आक्रोश, पहुंचे प्रोक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षाकर्मी

सपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर वाराणसी में FIR, महोबा दुष्कर्म को लेकर जलाई थी पीएम मोदी व सीएम योगी की तस्वीर

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ को 80 कॉलेजों ने नहीं भेजे छात्रों के अंक, अधर में 5 हजार विद्यार्थियों का रिजल्ट

जबरन धर्म परिवर्तन कर हिंदू लड़की पर शादी का दबाव, नहीं मानने पर मॉर्फ्ड फोटो किया वायरल

बकरीद से पहले पूर्वांचल की सबसे बड़ी बकरा मंडी पर लगा ताला: स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल, नगर आयुक्त ने बताई कार्रवाई की वजह