वाराणसी

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर ABVP ने निकाला तिरंगा मार्च

भारत माता की जय के लगाये नारे, जानिए क्या है कहानी
less than 1 minute read
Jan 25, 2020
 tiranga march
tiranga march

वााराणसी. गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने शनिवार को तिरंगा यात्रा निकाली। जंसा बाजार से आरंभ होकर कुरसातो गांव तक यात्रा निकाली गयी। एबीवीपी कार्यकर्ता ने जमकर भारत माता की जय के नारे लगाये। कहा देश के लोगों को उन वीर सपूतों की कुर्बानी कभी नहीं भूलनी चाहिए। जिनके बदौलत देश आजाद और और सुरक्षित है।
यह भी पढ़े:-दो सगे भाई तालाब में डूबे, गांव में मचा कोहराम

एबीवीपी के विभाग प्रमुख विनय पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। कहा कि देश की आजादी के लिए सुभाष चन्द्र बोस, भगत सिंह, राजगुरु, चन्द्रशेखर आजाद जैसे वीर सपूतों ने अपना सब कुछ बलिदान कर दिया। देश के सपूतों ने अंग्रेजों से लड़ कर आजादी पायी है। देशवासियों को कभी भी इनकी कुर्बानी नहीं भूलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आजाद होने के बाद देश सुरक्षित है तो उसमे भी वीर जवानों की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है। आज हम लोग निश्चित होकर रहते हैं क्योंकि हमारे सैनिक सीमाओं की रक्षा करते हैं। देश से बड़ा कुछ नहीं होता है। युवाओं के हमेशा देश की तरक्की व सुरक्षा के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सबकी जिम्मेदारी है कि देश की आजादी को संभाल कर रखे। इस अवसर पर शुभम उपाध्याय, जय प्रकाश सिंह, रामाश्रय मौर्या, नवीन उपाध्याय, शैलेष, अजय कन्हैया आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े:रात में रिंग रोड पर करते थे लूट, तीन बदमाश पकड़ाये

Updated on:
25 Jan 2020 06:36 pm
Published on:
25 Jan 2020 06:36 pm
Also Read
View All
सावन में कांवड़ियों का उत्साह हुआ दोगुना: पब्लिक अनाउंस सिस्टम से बज रहा शिव स्त्रोत, काशी में बुधवार से हुई शुरुआत

कोडिन कफ सिरप तस्करी का मास्टरमाइंड लाया जाएगा भारत, दुबई सरकार ने शुभम जायसवाल की गिरफ्तारी पर जताई सहमति

वाराणसी में कैंसर के मरीज ने अस्पताल की बिल्डिंग से कूदकर की आत्महत्या, लंबे समय से चल रहा था इलाज

क्राइम ब्रांच का कर्मी बनकर चांदी लूटने वालों का पुलिस से सामना, बनारस में दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, SOG प्रभारी भी घायल

Ajay Rai BJP Statement: ‘मेरा बूथ का नारा देने वाले अपना बूथ भी नहीं बचा सके’, बांकीपुर उपचुनाव पर अजय राय का तंज