वाराणसी

असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरूद्दीन का बड़ा खुलासा, कहा इन तीन जगहों से मेरी हत्या करने 11 लोग आये

फोन पर मिल रही जान से मारने की धमकी, कहा पहले भी हो चुका है जानलेवा हमला
2 min read
• •
Updated: 12 Nov 2018, 2:06 PM IST
Owaisi brother
Owaisi brother

वाराणसी. असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरूद्दीन ने बड़ा खुलासा किया है। अकबरूद्दीन ओवैसी ने कहा कि तीन जगहों से उसकी हत्या करने के लिए 11 लोग आये हैं। लगातार धमकी भरे फोन आ रहे हैं और पत्र के जरिए भी जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पूर्व में भी जानलेवा हमला हो चुका है।
यह भी पढ़े:-देश की आजादी के बाद पहली बार मिलेगी वाटर हाइवे की सौगात, इतिहास रचने के साथ मास्टर स्ट्रोक खेलेंगे पीएम नरेन्द्र मोदी

हैदराबाद से एआईएमआईएम (AIMIM) के विधायक व असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरूद्दीन ओवैसी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए दावा किया है कि उनकी हत्या के लिए बनारास, इलाहाबाद व कर्नाटक से ११ लोग आये हैं जो हैदराबाद पहुंच चुके हैं और हत्या करने की साजिश रच रहे हैं। अकबरूद्दीन ओवैसी ने कहा कि धमकी भरे पत्र मिल चुके हैं और फोन पर भी जान से मारने की धमकी दी गयी है। उन्होंने कहा कि ११ लोगों के हैदराबाद पहुंचने की सूचना मिल चुकी है। जनता की भलाई के लिए मैं मौत का भी सामना करने को तैयार हूं। जनता की भलाई के लिए मरने के लिए भी तैयार हूं। अकबरूद्दीन ओवैसी ने कहा कि मैं पीठ पर नहीं सीने पर गोली खाने के लिए तैयार हूं।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी कुछ घंटों में देंगे 24 अरब की सौगात, जानिए कौन सी है योजना

पहले भी हो चुका है जानलेव हमला
अकबरूद्दीन ओवैसी ने कहा कि 30 अप्रैल 2011 को बारकस में कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया था। जान से मारने की नीयत से गोली चलायी गयी थी। पहले से ही जनता की हक की लड़ाई लड़ता आया हूं और आगे भी लड़ता रहूंगा। अकबरूद्दीन ओवैसी के बयान से राजनीति गर्म हो गयी है। बनारस से कनेक्शन जोड़ कर लोकसभा चुनाव 2019 से पहले बहस छेड़ दी है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने यूपी में खुद को मजबूत करने के लिए बड़ा अभियान चलाया हुआ है अब देखना है कि उनके भाई का बयान कितना काम आता है।
यह भी पढ़े:-पीएम मोदी ने देश की पहली इस योजना से साधा 50 संसदीय सीट, ममता बनर्जी व महागठबंधन को झटका

Published on: