वाराणसी

अखिलेश यादव ने सपा के जिला व महानगर अध्यक्ष की नयी सूची जारी की

6जगहों पर नामित हुए नये पदाधिकारी, जानिए क्या है कहानी

2 min read
Feb 03, 2020
Akhilesh Yadav

वाराणसी. सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा के जिला व महानगर अध्यक्ष की नयी सूची जारी की है। 6 लोगों को इस पद के लिए नामित किया है। सपा की नये पदाधिकारियों की सूची से साफ हो जाता है कि जातीय समीकरण का पूरा ध्यान रखा गया है। यूपी चुनाव2020 को देखते हुए सोशल इंजीनियरिंग फार्मूले पर पार्टी ने तेजी से काम करना शुरू कर दिया है।

IMAGE CREDIT: Patrika

सपा की जारी सूची के अनुसार गाजीपुर से रामधारी यादव को जिलाध्यक्ष बनाय गया है। जबकि मिर्जापुर से देवी चौधरी, सोनभद्र से विजय यादव भी जिलाध्यक्ष पद पर नामित हुए हैं। वाराणसी महानगर की जिम्मेदारी विष्णु शर्मा विश्वकर्मा व अयोध्या महानगर की जिम्मेदारी श्याम कृष्ण श्रीवास्तव को सौंपी गयी है। अयोध्यक्ष जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी हामिद जाफर मीशम को मिली है। सपा के जिलाध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने ही नयी सूची को जारी किया है। सूची से साफ हो जाता है कि सपा ने यूपी चुनाव २०२२ को दमदारी से लडऩे की तैयारी तेज कर दी है।

पूर्वांचल में चला था पीएम नरेन्द्र मोदी का जादू
यूपी चुनाव 2017 की बात की जाये तो पूर्वांचल में पीएम नरेन्द्र मोदी का जादू चला था और सपा में यादव वर्ग को छोड़ कर अन्य पिछड़ा वर्ग ने बीजेपी का साथ दिया था। यूपी चुनाव जीतने के बाद बीजेपी ने सीएम योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाया था। अखिलेश यादव, मायावती, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी की पार्टी को इस चुनाव में अधिक सफलता नहीं मिल पायी थी। सपा ने पहले कांग्रेस फिर बसपा से गठबंधन करके चुनाव लड़ा था। अब सपा ने अकेले ही चुनाव लडऩे का ऐलान किया है जिसके बाद से अखिलेश यादव संगठन को मजबूत करने में जुट गये हैं।

Published on:
03 Feb 2020 04:22 pm
Also Read
View All