वाराणसी

अखिलेश यादव ने भगवा पगड़ी बांध कर बीजेपी को दिया तगड़ा झटका, उमड़ी इतनी भीड़ की शिवपाल यादव की उड़ जायेगी नीद

पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी पर जमकर निशाना साधा, कहा बीजेपी की राजनीति ही धर्म से शुरू होती है
2 min read
• •
Updated: 8 Nov 2018, 9:45 PM IST
Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav

वाराणसी. सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में अपनी हनक दिखायी। अखिलेश यादव ने कैडर वोटरों को सहेजने के लिए गोवर्धन पूजनोत्सव में भाग लिया। इस दौरान पूर्व सीएम ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। सिर पर भगवा पगड़ी बांध कर जब अखिलेश यादव ने भाषण देना शुरू किया तो वहां पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी।
यह भी पढ़े:-पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में दिखायी हनक, पोस्टर में इस रुप में नजर आये अखिलेश यादव

यादव समाज में जिस तरह से अखिलेश यादव के प्रति दीवानगी देखी गयी है उससे शिवपाल यादव की नीद उडऩी तय है जो सपा के कैडर वोटरों में सेंधमारी करने में जुटे हुए हैं। सपा के दो नेताओं के आवास पर जाकर अखिलेश यादव ने उनके भेंट की। अखिलेश की आने की जानकारी मिलते ही वहां पर लोगों की भीड़ उमड़ गयी। इतनी अधिक भीड़ हो गयी थी कि सारा रास्ता ही जाम हो गया था। घरों की छतों पर चढ़ कर लोग अखिलेश यादव की एक झलक देखना चाहते हैं। खिड़किया घाट पर गोवर्धन पूजनोत्सव में भाग लेन के बाद अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर निशाना बोला।
यह भी पढ़े:-CM योगी की अपील, PM मोदी के आगमन तक नहीं हटाये घरों की सजावट व झालर, 12 को जलाये दीपक

धर्म से शुरू होती है बीजेपी की राजनीति
अखिलेश यादव ने पूर्व राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त मनोज राय धूपचंडी के आवास पर मीडिया से बात की। अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी की राजनीति ही धर्म से शुरू होती है। समाजवादियों के लिए धर्म राजनीति का रास्ता नहीं हो सकता है। मेरी पत्नी व्रत रखती है या खाना देख कर पता चल जाता है कि आज कौन से दिन है। यह हमारी आस्था का विषय है। बनारस का क्योटो बनाने के प्रश्र पर कहा कि मैने क्योटो गया हूं और छह बाद जब सपा की सरकार बनाये तो यहां के मीडिया को अपने साथ क्योटो लेकर जाऊंगा। वही बैठ कर तय किया जायेगा कि किस तरह क्योटो बनाया जाये। बनारस के अपराध पर कहा कि यहां पर व्यापारियों का सोना लूट लिया जाता है अपराधियों को पकडऩे का दावा किया जाता है लेकिन सोना नहीं मिलता। यूपी में चारों तरफ ताबड़तोड़ क्राइम हो रहा है जिसे रोकने में बीजेपी नाकाम साबित हो रही है। बनारस में फ्लाईओवर हादसे पर कहा कि बीजेपी सरकार को मृतकों को50-50 लाख का मुआवजा देना चाहिए। हमारी सरकार में जब पीडि़तों को मुआवजा दिया जाता था तो बीजेपी कहती है कि जाति व धर्म देख कर मुआवजा दिया जा रहा है लेकिन बीजेपी की सरकार आयी तो किसी को मुआवजा नहीं मिला।
यह भी पढ़े:-बीजेपी नेता के यहां पर हो रहा था जुआ, पकडऩे गयी पुलिस से बवाल

बीजेपी ने भगवान विष्णु के नाम से बने स्टेडियम का नाम बदल डाला
लखनऊ के कान्हा स्टेडियम का नाम पूर्व पीएम स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के नाम करने को लेकर अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा कि हमे गर्व है कि हमारे सरकार के बनाये गये स्टेडियम में इंटरनेशनल क्रिकेट मैच हो रहा है। बीजेपी ने कान्हा स्टेडियम का नाम पूर्व पीएम पर रख दिया। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के गांव बटेश्वर में इससे अच्छा स्टेडियम बनवा कर उन्हें अधिक सम्मान दिया जा सकता था। बनारस में ऐसा स्टेडियम बनाते ही यहां पर भी इंटरनेशनल क्रिकेट मैच होते। बीजेपी सिर्फ नाम बदलना चाहती है काम करना उसे नहीं आता है।
यह भी पढ़े:-पहली बार हुआ ऐसा, गंगा के इस पार अखिलेश तो दूसरे पार पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ

Published on: