वाराणसी

भारत व पाकिस्तान के युद्ध को लेकर ज्योतिषाचार्य की सबसे बड़ी भविष्यवाणी, विश्व भर में मचेगा हड़कंप

पहले ही स्थिति बिगडऩे की बतायी थी बात, 29 मई तक बन रहा खास योग
3 min read
• •
Updated: 5 Mar 2019, 8:06 AM IST
PM Narendra Modi and Imran Khan
PM Narendra Modi and Imran Khan

वाराणसी. भारत व पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। जैश के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक होने के बाद पाकिस्तान ने भारत के सैन्य ठिकानों पर हमले का प्रयास किया था जिसे भारतीय वायुसेना ने नाकाम किया था। दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंच चुका है। विश्व के कई देश इस समय तनाव कम करने में जुटे हुए हैं। लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि आने वाले समय में क्या होगा। ऐसे में प्रख्यात ज्योतिषाचार्य ऋषि द्विवेदी ने भारत व पाकिस्तान को लेकर बड़ी भविष्यवाण की है जिससे विश्व भर में हड़कंप मचना तय है।
यह भी पढ़े:-ओमप्रकाश राजभर व अपना दल की बढ़ेगी परेशानी, बीजेपी की राह हुई आसान


IMAGE CREDIT: Patrika

प्रख्यात ज्योतिषाचार्य ऋषि द्विवेदी की पहले की भविष्यवाणी भी सटीक साबित हुई है। उन्होंने पिछले वर्ष दिसम्बर में ही ग्रहण के चलते युद्ध होने की भविष्यवाण की थी और भारत व पाकिस्तान में झड़प होना शुरू हो गयी है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार खगोलीय घटना के चलते नवग्रह मंडल में भारी बदलाव आया है। 24 फरवरी से 4 व 5 मार्च भोर तक कई ग्रहों के राशि में परिवर्तन हुआ है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार 24 फरवरी को शुक्र का दिन में 2.55 पर धनु राशि से मकर पर संचरण हो चुका है। 27 फरवरी को बुध का संचरण मकर राशि से कुंभ राशि में दिन में 8.44 पर हुआ था। तीन व चार मार्च की मध्य रात्रि में देवगुरु बृहस्पति का संचरण वृश्चिक से धनु में हो गया। चार व पांच की भोर में 18 माह से चला आ रहा राहु व केतु का भी राशि परविर्तन चार व पांच की भोर4.55 पर हो गया। राहु का कर्क से मिथुन राशि पर संचरण एंव केतु का मकर से धनु राशि पर संचरण हो गया। इन ग्रहों में भी बृहस्पति के साथ राहु व केतु का संचरण विशेष होगा। इसका सबसे बड़ा कारण इन ग्रहों का विशेष प्रभाव होता है। इनके संचरण से भी आकाश मंडल में कई ग्रह युतियां बन गयी है। इसमे विशेष धनु राशि पर शनि, बृहस्पति व केतु की युति व इसी भाव पर राहु की दृष्टि विश्व पटल पर विशेष प्रभाव डालेगी। शनि, बृहस्पति व केतु की युति 29 मई 2019 तक बनी रहेगी। राहु व केतु अगले डेढ़ साल तक वर्तमान राशि में रहेंगे।
यह भी पढ़े:-बसपा सुप्रीमो मायावती की बड़ी रणनीति का खुलासा, प्रियंका गांधी को लगेगा झटका, सीएम योगी की बढ़ जायेगी परेशानी

भारत व पाक में हो सकता है युद्ध
भारत की राशि कर्क है। कर्क राशि से छठे भाव में केतु, शनि व बृहस्पति की युति हो गयी है। ज्यातिष शास्त्र मे छठे भाव को रोग व शत्रु भाव माना जाता है इस भाव पर बृहस्पति, शनि व केतु का प्रभाव भारत को मजबूत करने वाला होगा। तत्कालिक परिस्थिति में भारत व पाकिस्तान में छद्म युद्ध का जो प्रारूप दिख रहा है यह गति को पकड़ सकता है। २९ मई तक होने लड़ाई होने की संभावना रहेगी। यह योग 24 फरवरी से ही बन गया था जिसके बाद ही भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को तबाह किया है। भारत के 12 वें भाव में बैठा राहु मित्र राष्ट्रों का सहयोग व दुश्मन को परास्त करने वाला होगा। वही धनु पर इन तीन ग्रहों बृहस्पति, शनि व केतु की युति से विश्व पटल पर भारी जन व धन हानि का संजोग बन रहा है। विश्व स्तर पर प्राकृतिक आपदा आ सकती है। जिसमे जन व धन का नुकसान होने की संभावना है।
यह भी पढ़े:-अखिलेश यादव व डिंपल यादव का रोड शो भी नहीं आया था काम, मायावती ने सपा को दे दी वही सीट

जानिए ज्योतिषाचार्य के भविष्यवाणी का क्या है मतलब
ज्योतिषाचार्य ऋषि द्विवेदी की भविष्यवाणी के अनुसार भारत व पाकिस्तान के बीच का चरम तनाव युद्ध में तब्दील हो सकता है। ग्रहों का ऐसा योग बन रहा है जिससे दोनों देश के बीच युद्ध की संभावना है और इस लड़ाई में भारत को विश्व के अनेक देशों को साथ मिलेगा। युद्ध का परिणाम भारत के ही पक्ष में रहेगा। दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा और मजबूत होगी। ग्रह योग भारत के साथ है इसलिए 29 मई का समय बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है।

Updated on:
5 Mar 2019, 8:06 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘जब बीजेपी समर्थक झगड़े पर उतारू हो जाएं तो समझ लीजिए उनका कैंडिडेट हार रहा’, सपा एमएलसी से धक्का-मुक्की पर सांसद विरेंद्र सिंह

‘रागिनी सोनकर खुद बीजेपी जॉइन करना चाहती हैं’, सपा विधायक के धमकाने के आरोप पर एमएलसी धर्मेंद्र सिंह

MLC Election: वाराणसी में शुरू हुआ मतदान, 75 हजार मतदाता चुनेंगे अपना जनप्रतिनिधि, मैदान में 34 प्रत्याशी

वनवास के बाद भाइयों से मिले भगवान राम, काशी में निभाई गई सदियों पुरानी परंपरा, शाही परिवार भी हुआ शामिल

काशी में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नजारा, तीन दिवसीय एयर शो की शुरुआत, महिला पायलट्स भी दिखा रहीं वायुसेना का शौर्य