वाराणसी

बीजेपी नेता के यहां पर हो रहा था जुआ, पकडऩे गयी पुलिस से बवाल

समर्थकों ने घेरा थाना, जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के आश्वसन पर माने समर्थक
2 min read
• •
Updated: 8 Nov 2018, 1:01 PM IST
BJP supporter in Sarnath Police Station
BJP supporter in Sarnath Police Station

वाराणसी. सारनाथ थाना क्षेत्र के पुराना पुल के दनियालपुर के बीजेपी के पूर्व पार्षद एंव वर्तमान में पार्षद पति के यहां पर चल रहे जुए की सूचना पर पहुंची पुलिस से लोगों ने मारपीट कर बवाल कर दिया। बवाल को देखते हुए कई थानों की फोर्स पहुंची और बीजेपी के पूर्व पार्षद सहित चार लोगों को हिरासत में ले लिया। गुरुवार की सुबह पूर्व पार्षद को छुड़ाने के लिए सर्मथकों ने सारनाथ थाने का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने पुलिस अधिकारियों से वार्ता की। इसके बाद जांच कर दोषियों के खिलाफ आश्वासन मिलने के बाद ही समर्थकों ने घेराव खत्म किया।
यह भी पढ़े:-पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में दिखायी हनक, पोस्टर में इस रुप में नजर आये अखिलेश यादव

दीपावली की देर रात सारनाथ पुलिस को सूचना मिली कि पूर्व पार्षद मून्नू राजभर के यहां पर जुआ खेला जा रहा है। पुलिस के पहुंचते ही पूर्व पार्षद व समर्थकों ने हंगामा कर दिया। आरोप है कि इस दौरान पुलिस व पूर्व पार्षद के समर्थकों में मारपीट भी हुई। पुलिस ने मौके से पूर्व पार्षद समेत चार लोगों को हिरासत में लेने के साथ ही ३५००० हजार रुपया भी बरामद किया। पुलिस ने हिरासत में लिए हुए लोगों को थाने लायी। मारपीट में घायल सिपाही कौशल कुमार सिंह की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ नामजद व १० अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। गुरुवार की सुबह जब अन्य सर्मथकों को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने सारनाथ थाने का ही घेराव कर दिया। समर्थकों ने पूर्व पार्षद को छोडऩे के साथ दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। बवाल बढ़ता हुआ देख कर मौके पर कैंट सीओ से लेकर अन्य अधिकारी पहुंच गये थे। इसी बीच बीजेपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से इस संदर्भ में वार्ता की। पुलिस अधिकारियों ने जब जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर समर्थकों ने थाने का घेराव किया।
यह भी पढ़े:-बनारस के लिए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे जैसा है बाबतपुर फोर लेन, यह है खासियत

सीएम योगी के आगमन में उठ सकता है यह मुद्दा
पुलिस ने जुआ खेलने वालों पर कार्रवाई की तो बवाल हो गया। कुछ घंटों बाद शहर में सीएम योगी आदित्यनाथ का आगमन होना है ऐसे में मुख्यमंत्री के सामने बीजेपी नेता इस मुद्दे को उठा सकते हैं। बढ़ते अपराध के चलते बैकफुट पर आयी बनारस पुलिस के लिए यह मुद्दा परेशानी का सबब बन सकता है।
यह भी पढ़े:-मुस्लिम महिलाओं ने उर्दू में रचित आरती के साथ की प्रभु श्रीराम की पूजा

Published on: