वाराणसी

शादी के ठीक पहले प्रेमी के साथ भागी दुल्हन, बैरंग वापस लौटा दूल्हा

दुलहन और उसका प्रेमी दोनों मंडुआडीह स्टेशन के पास मिले। पुलिस ने दुल्हन के परिजनों की तहरीर पर प्रेमी के खिलाफ अगवा करने का मुकदमा दर्ज कराय है। प्रेमी गिरफ्तार कर लिया गया है।
less than 1 minute read
Bride Escaped
दुल्हन फरार (प्रतीकात्मक)

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

वाराणसी. दूल्हा इंतजार करता रहा और दूल्हन अपने प्रेमी के साथ चली गई। हालांकि प्रेमिका पकड़ी गई और पुलिस ने मेडिकल जांच के लिये अस्पताल भेज दिया। पर बैंड बाजे के साथ बारात लेकर शादी करने पहुंचे दूल्हे राजा को बैरंग ही बारात लेकर लौटना पड़ा।


मामला वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के एक इलाके का है। शादी की पूरी तैयारियां हो चुकी थीं। उधर जौनपुर से दूल्हा भी बैंड बाजे के साथ बारात लेकर वारााणसी के लिये निकला। बारात पहुंची तो पता चला कि दुल्हन गायब है। दुल्हन शादी से पहले ही अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। हालांकि किसी तरह से दुल्हन पकड़ी गई और पुलिस ने उसे मेडिकल जांच के लिये भेज दिया।


उधर शादी नहीं होने से दुल्हे और उसके परिजनों की सारी खुशियां मायूसी में बदल गईं। निराश होकर दूल्हा बारातियों संग थाने पहुंचा। वहां काफी देर तक मामले को लेकर पंचायत चली। आखिरकार बिना शादी के ही बारात लौट गई। इस मामले में चौबेपुर थाना प्रभारी राजेश त्रिपाठी ने मीडिया से कहा है कि रविवार को युवती की शादी थी और वह शनिवार को लापता हो गई थी। परिजनों की ओर से एक युवक पर अगवा करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया। इसके बाद दोनों को मंडुआडीह स्टेशन के नजदीक से बरामद कर लिया गया। सुरेश करवल नाम का आरोपी गिरफ्तार किया गया है। रविवरप की शाम बारात भी आ गई। युवती को मेडिकल के लिये भेजा गया था इसलिये शादी नहीं हो सकी।

Published on:
29 Jun 2021 08:54 pm
Also Read
View All
पिशाच मोचन कुंड में डूबकर युवक की मौत, वाराणसी के मंडलीय अस्पताल से शव लेकर भागे परिजन, पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ा

अखिलेश यादव के पोस्टर से गरमाई यूपी की शियासत, सपा कार्यकर्ताओं ने की मुकदमा दर्ज करने की मांग, वाराणसी पुलिस कमिश्नर को दिया पत्रक

जिसने पत्नी को पढ़ाकर आबकारी में सिपाही बनाया, अब उसे ही दिखा रही नीचा, वाराणसी में ‘ज्योति मौर्या’ जैसा मामला

बस से नहीं सीधे एयरोंब्रिज से फ्लाइट तक जाएंगे यात्री, वाराणसी एयरपोर्ट पर मिलेगी खास सुविधा, जानें कैसी होगी व्यवस्था

‘हम तो तैयार हैं, जेल भेजो ना’, अजय राय ने सत्ता पक्ष पर उठाए सवाल