
वाराणसी. फुलवरिया में 19 फरवरी को छात्र को गोली मारे जाने की घटना को कैंट पुलिस ने खुलासा कर लिया है। बुधवार को ट्रेनी आईपीएस व सीओ कैंट डा.अनिल कुमार ने बताया कि मोबाइल व पैसा छीनने का विरोध करने पर ही बदमाशों ने छात्र को गोली मारी थी। पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ लिया है, जिसमे एक 15 हजार का इनामिया बदमाश गौरव सिंह भी शामिल है। जबकि तीसरा बदमाश फरार हो गया है, जिसकी तलाश में दबिश जारी है।
यह भी पढ़े:-लंका पुलिस के हत्थे चढ़े पांच लुटेरे, चोरी की पांच बाइक व असलहा बरामद
कैंट सीओ डा.अनिल कुमार ने बताया कि 19 फरवरी को फुलवरिया के डिफेन्स कॉलोनी के फायरिंग रेंज के पास गोली मार कर अमित कुमार को घायल कर दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इस मामले की जंाच शुरू की थी। कैंट थाना प्रभारी विजय बहादुर सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि छात्र को गोली मारने वाले बदमाश कैंटोमेंट में किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़े हैं। कैंट पुलिस ने अपने साथ मुखबिर को लिया और मौके पर पहुंच गयी। मुखबिर से इशारा से बताया कि बाइक पर दो लोग सवार है वही बदमाश है। इस पर पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने घेराबंदी करके दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। तलाशी में बदमाश के पास तलाशी ली तो एक पिस्टल, कारतूस, लूट का मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम गौरव सिंह व निखिल सिंह निवासी चौबेपुर बताया है।
यह भी पढ़े:-कचहरी परिसर में निर्माणाधीन इमारत की पाइपें गिरी, अधिवक्ता समेत तीन घायल
लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने मारी थी छात्र को गोली
कैंट सीओ डा.अनिल कुमार ने बताया कि गौरव सिंह के पिता नेवी में नौकरी करते हैं और वह डिफेंस कॉलोनी, फुलवरिया में रह कर पढ़ाई करता था। दूसरों पर रौब जमाने के लिए वह लूट व छिनैती करने लगा था। गौरव पर विभिन्न थानों में सात मुकदमे दर्ज है जिसमे से चार मुकदमे हत्या के प्रयास के हैं। पुलिस के अनुसार 19 फरवरी को गौरव, निखिल व तीसरा फरार बदमाश रंजीत सिंह ने छात्र से मोबाइल व पैसा लूटा था, जिसका विरोध करने पर ही तीनों ने छात्र को गोली मारी थी। अपराधियों को पकडऩे में कैंट थाना प्रभारी के अतिरिक्त अशोक कुमार, अजीत कुमार, धर्मदेव चौहान, रामानंद यादव आदि पुलिसकर्मी शामिल थे।
यह भी पढ़े:-यूपी की इन 26 सीट पर होगा बेहद दिलचस्प चुनावी मुकाबला, कभी सपा व बसपा तो कभी बीजेपी को मिलती है विजय