वाराणसी

Weather Alert-आसमान में अचानक छाने लगे बादल, मौसम का बदला मिजाज

सुबह की धूप के बाद हुआ परिवर्तन, जानिए क्या है कहानी

less than 1 minute read
Feb 04, 2020
Cloud

वाराणसी. सुबह की धूप के बाद मौसम में अचानक परिवर्तन होने लगा है। आसमान में हल्के बादल छाने से बारिश होने की आशंका बन गयी है। जम्मू कश्मीर में आये पश्चिमी विक्षोभ का असर है कि पूर्वांचल में बादल आने लगे हैं। फिलहाल बारिश होने की संभावना कम है। आईएमडी की वेबसाइट के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 22.2 व न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने की संभावना है।
यह भी पढ़े:-दिन ढलते ही गलन में हुई वृद्धि, 6.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा न्यूनतम तापमान

सुबह के मौसम में ठंड का प्रकोप था। न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था जिससे लोगों को ठंड लग रही थी। दिन चढऩे के साथ तापमान में बढ़ोतरी होने लगी। सुबह से आसमान साफ था लेकिन दोपहर में आसमान में हल्के बादल छाने लगे। इससे एक बारिश होने की आशंका होने लगी थी। थोड़ी देर बादल होने के बाद हल्की धूप निकल गयी। पूर्वांचल में हल्के बादल आने का असर तापमान पर पड़ सकता है और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
यह भी पढ़े:-चीन से यात्रा करके आये एक व्यक्ति में की गयी कोरोना के लक्षणों की जांच, मचा हड़कंप

मौसम वैज्ञानिक ने जतायी थी हल्के बादल आने की आशंका
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक प्रो.एसए पांडेय ने बताया था कि जम्मू कश्मीर पर एक हल्का पश्चिमी विक्षोभ आया है जिसका असर पूर्वांचल पर पड़ सकता है और हल्के बादल छा सकते हैं बारिश होने की संभावना कम है। निजी वेदर एजेंसी स्काईमेट ने भी बताया था कि जम्मू कश्मीर पर पश्चिमी विक्षोभ का असर पूर्वी यूपी पर पडऩे की संभावना कम है। पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। मौसम के शुष्क रहने की संभावना है।
यह भी पढ़े:-अखिलेश यादव ने सपा के जिला व महानगर अध्यक्ष की नयी सूची जारी की

Published on:
04 Feb 2020 01:50 pm
Also Read
View All