वाराणसी

सीएम योगी हुए हैरान, कक्षा 3 के छात्र ने एक ही सांस में सुना दिया यूपी के 75 जिलों का नाम

धर्मनगरी वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) उस वक्त हैरान रह गए जब उनके सामने एक छात्र ने एक ही सांस में यूपी के 75 जिलों के नाम सुना दिए
2 min read
• •
Updated: 8 Feb 2021, 9:39 AM IST
सीएम योगी हुए हैरान, कक्षा 3 के छात्र ने एक ही सांस में सुना दिया यूपी के 75 जिलों का नाम
सीएम योगी हुए हैरान, कक्षा 3 के छात्र ने एक ही सांस में सुना दिया यूपी के 75 जिलों का नाम

वाराणसी. धर्मनगरी वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) उस वक्त हैरान रह गए जब उनके सामने एक छात्र ने एक ही सांस में यूपी के 75 जिलों के नाम सुना दिए। यह सुन मुख्यमंत्री काफी खुश हुए और उस छात्र को शाबाशी देते हुए बाकी बच्चों को भी इस तरह की प्रेरणा लेने की बात कही। दरअसल, रविवार को मुख्यमंत्री वाराणसी दौरे पर थे। वह अमनी गांव में आयोजित स्वच्छता मेला और मॉडल स्कूल देखने पहुंचे। इस दौरान उनकी मुलाकात अंश यादव नाम के बच्चे से हुई। इस बच्चे ने सीएम योगी को एक ही सांस के अंदर यूपी के सभी जिलों का नाम एक बार में सुनाकर हैरान कर दिया।

एक बार में सुनाया 75 जिलों का नाम

सीएम योगी अमनी गांव में बने मॉडल स्कूल का निरीक्षण कर रहे थे। महिलाओं और बच्चों से जुड़ी तमाम योजनाओं के स्टाल पर जाकर सीएम ने जानकारी ली। साथ ही साथ स्कूल में बच्चों के लिए जरूरी सुविधाओं का जायजा लिया। इसके बाद सीएम योगी जब बच्चों के बीच पहुंचे तो कक्षा तीन में पढ़ने वाले अंश यादव से उनकी मुलाकात हुई। पहले तो अंश से अंग्रेजी से हिंदी में ट्रांसलेशन कराया और बताया भी कैसे अभ्यास को और दुरुस्त किया जा सकता है। बाद में जब सीएम को पता चला कि इसे यूपी के सभी जिलों का नाम पता है, तो उन्होंने उससे सभी जिलों का नाम पूछा।

सीएम हुए खुश

सीएम योगी का इतना कहना था कि बच्चे अंश ने एक सांस में बिना रुके एक मिनट से कम समय में यूपी के 75 जिलों के नाम गिना दिए। जिसको सुनकर सीएम भी खुश हो गए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने उसे शाबासी देते हुए अधिकारियों से कहा कि बच्चा बहुत होशियार है। सभी बच्चों को इस तरीके से बेहतर शिक्षा देते रहिए।

Published on:
Also Read
View All
एयर शो में शामिल होने काशी पहुंचे रक्षा मंत्री और सीएम योगी, रविवार को आएंगे पीएम, जानें क्या है कार्यक्रम

‘सिर्फ इज्जत बचाने के लिए ऐसे बयान दे रही सपा’, एमएलसी चुनावों पर अखिलेश के आरोपों पर बरसे बृजेश पाठक

Air Show: कड़ी धूप के बीच ‘शौर्य की उड़ान’ देखने पहुंचे लोग, ‘सारंग’ की चमक से पटा सोशल मीडिया, महिला पायलट्स की तारीफ

‘जब बीजेपी समर्थक झगड़े पर उतारू हो जाएं तो समझ लीजिए उनका कैंडिडेट हार रहा’, सपा एमएलसी से धक्का-मुक्की पर सांसद विरेंद्र सिंह

‘रागिनी सोनकर खुद बीजेपी जॉइन करना चाहती हैं’, सपा विधायक के धमकाने के आरोप पर एमएलसी धर्मेंद्र सिंह