वाराणसी

सीएम योगी की सख्ती का असर, कमिश्नर ने दिपावली से पहले सर्विस रोड बनाकर चालू करने के साथ दिए कई आदेश

गोदौलिया से मैदागिन के बीच वन-वे या नो वेहिकल जोन के ट्रायल हेतु मण्डलायुक्त ने दी अनुमति      
2 min read
Nov 01, 2018
सीएम योगी की सख्ती का असर, कमिश्नर ने दिपावली से पहले सर्विस रोड बनाकर चालू करने के साथ दिए कई आदेश
सीएम योगी की सख्ती का असर, कमिश्नर ने दिपावली से पहले सर्विस रोड बनाकर चालू करने के साथ दिए कई आदेश

वाराणसी. सीएम योगी आदित्यनाथ के बीते दिनों दो दिवसी दौरे के दौर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पर सख्ती और जिम्मेदार अधिकारियों को चेतावनी के बाद जागा जिला प्रशासन तभी से ही जाम की समस्या को लेकर सक्रिय नजर आ रहा है। सीएम की चेतावनी के बाद जहां जिले के प्रशासनिक अफसर दिन और रात सड़क पर उतर कर स्थितियों की निगरानी करने के साथ जिम्मेदारों पर कार्रवाई किया, वहीं अब कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने बुधवार को कमिश्नरी सभागार में शहर को जाम से निजात दिलाने के बाबत बैठक किया।

इस दौरान कमिश्नर ने कहा, शहर में जहां कही भी जाम की समस्या आ रही है, वहां तत्काल सभी विभाग को-आर्डिनेशन के साथ काम करते हुए यातायात को सुगम बनायें। इसके साथ ही उन्होंने गदौलिया से मैदागिन के बीच वन-वे या नो व्हीकल जोन के ट्रायल की अनुमति प्रदान की। चौकाघाट-लहरतारा फ्लाईओवर के दोनों तरफ सर्विस रोड जल्द से जल्द बनाकर चालू कराने के लिए सेतु निगम को भी निर्देशित किया कि दिवाली से पहले हर हाल में सर्विस रोड चालू हो जानी चाहिए।

बैठक में जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि ट्रकों और बड़ी गाड़ियों का शहर में प्रवेश रोकने के लिए शहर के बाहर से आने वाली गाड़ीयों हेतु साइनेज बोर्ड विस्तृत जानकारी के साथ रिंग रोड पर लगाये जाये। जिससे भारी वाहन शहर में प्रवेश किये बिना निकल जायें। इसके अलावा बैठक में शहर में पार्किंग व्यवस्था हेतु संभावनाएं तलाशी गई। साथ ही उन्होंने कहा शहर के बड़े प्रतिष्ठानों के भूमिगत पार्किंग के प्रयोग सुनिश्चित कराया जाए।

गदौलिया से मैदागिन तक वन-वे या नो व्हीकल जोन का ट्रायल

कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने बुधवार को कमिश्नरी सभागार में बैठक करते हुए शहर के सबसे व्यस्तम इलाके चौक में लगातार जाम की समस्या को देखते हुए गोदौलिया से मैदागिन के बीच वन-वे या नो व्हीकल जोन के ट्रायल की अनुमति देते हुए कहा, इसे चालू कर, जांच लें। साथ ही उन्होंने कहा, सड़क की साइड में गाड़ी पार्क करने वालों से कड़ाई से निपटें।

पटरी पर गाड़ी खड़ी करने पर थानों मैं बंद कराएं साथ ही जुर्माना लगाएं। बाइक पर फैंटम दस्तों के द्वारा सड़क पर गाड़ी न खड़ी करने के लिए अनाउन्समेंट कराया जाए। उन्होंने नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि जो लोग सड़क पर सामान रखें उन्हें जब्त करने के लिये टाटा 407 गाड़ी शहर मे लगायें और सड़क पर अतिक्रमण करने वालों का सामान जब्त करायें। सड़क के अनावश्यक डिवाइडर कट बन्द करायें तथा सड़क पर आटो खड़ी कर के सवारी बैठाने वालो का चालान किया जाये।

दिपावली से पहले चौकाघाट-लहरतारा फ्लाईओवर के दोनों तरफ सर्विस

कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने चौकाघाट-लहरतारा फ्लाईओवर के दोनों तरफ सर्विस रोड जल्द से जल्द बनाकर चालू कराने के लिए सेतु निगम को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि दिवाली से पहले हर हाल में सर्विस रोड चालू हो जानी चाहिए। गौरतलब है कि चौकाघाट-लहरतारा फ्लाईओवर के निर्माण के चलते इन दनों ट्रैफिक डायवर्ड कर इंग्लिशिया लाइन से चौकाघाट की ओर डायवर्ड किया गया है। जिसके चलते मलदहिया समेत शहर के विभिन्न हिस्सों में जाम की समस्या बनी हुई है। जिससे निजात दिलाने के लिए कमिश्नर ने चौकाघाट-लहरतारा फ्लाईओवर के दोनों तरफ सर्विस रोड जल्द से जल्द बनाकर चालू कराने के लिए सेतु निगम को निर्देशित किया।

Published on:
01 Nov 2018 12:42 pm
Also Read
View All
मानसून में बारिश की कमी से बेहाल बनारस, घटने लगा गंगा नदी का जलस्तर, शुरू हुआ नाव का संचालन

फेस स्कैन होते ही बेनकाब होंगे संदिग्ध, हलचल होते ही एक्टिव होगा एआई सिस्टम, लंदन-दुबई की तर्ज पर वाराणसी एयरपोर्ट

‘राम काल्पनिक’ टिप्पणी केस में राहुल गांधी की ओर से जवाब दाखिल, वाराणसी कोर्ट में वकील हुए पेश; 16 सितंबर को अगली सुनवाई

UP Election 2027: कागजों में मृत संतोष मूरत सिंह अब लड़ेंगे चुनाव, शिवपुर से आजाद अधिकार सेना ने बनाया प्रत्याशी

अमिताभ ठाकुर की पार्टी ने ‘मुर्दे’ को दिया टिकट! वाराणसी से लड़ेगा चुनाव, पीएम मोदी के खिलाफ भी ठोकी थी दावेदारी