फिल्म देख कर मांगी पांच लाख की रंगदारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच व चेतगंज पुलिस को मिली सफलता, एसएसपी ने किया खुलासा
2 min read
• •
Jan 18, 2017
chetganj police
chetganj police
वाराणसी. क्राइम ब्रांच के सहयोग से चेतगंज पुलिस ने व्यवसायी विवेक जालान से पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। बुधवार को एसएसपी नितिन तिवारी ने मीडिया के सामने इस बात को खुलासा किया। एसएसपी ने बताया कि विवेक जालान के यहां पर मालवाहक वाहन अप्पे चलाने वाले कासिम उर्फ गोलू ने अपने साथी दुर्गा सिंह के साथ मिल कर रंगदारी मांगने के लिए फोन किया था। व्यापारी पर रंगदारी देने का दवाब बनाने के लिए दोनों ने उस पर गोली चलाने की योजना बनायी थी और घटना को अंजाम देने के लिए वह सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के पास पहुंच गये थे। इसी बीच क्राइम ब्रांच की टीम के साथ चेतगंज पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों को गिर$फ्तार कर लिया है। पकड़े गये अपराधियों के पास से पुलिस ने तमंचा, कारतूस के साथ घटना में प्रयुक्त तीन मोबाइल फोन व सिम भी बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।




पुलिस ने बताया कि लोहता थाना के घमरिया निवासी कासिम उर्फ गोलू को फिल्म देखने का बहुत शौक था और कमाई से ज्यादा खर्च हो जाने के चलते उसने फिल्मी के तर्ज पर रंगदारी मांगने का निर्णय किया। गोलू ने अपने साथी कपसेठी थाना के ग्राम नेवादा के निवासी दुर्गा सिंह के साथ मिल कर 7 जनवरी को अपने मालिक विवेक जालान को फोन किया और पंाच लाख रुपये रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद से दोनों लगातार व्यवसायी को फोन व मैसेज के जरिए रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देते रहे। इसी बीच व्यवसायी ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। क्रइाम ब्रांच की इंटेलीजेंस टीम ने सर्विलांस के जरिए फोन किये गये नम्बर से जुड़ी सारी जानकारी जुटाने लगे। इसी बीच क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि रंगदारी मांगने वाले दो व्यक्ति असलहो के साथ किसी घटना को अंजाम देने के लिए सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार के पास खड़े हैं। क्राइम ब्रांच और चेतगंज पुलिस ने मौके पर जाकर दोनों युवकों को पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से 315 बोर का एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने जब दोनों युवकों से कड़ाई से पूछताछ किया तो सारी कहानी का खुलासा हो गया। दोनों युवकों ने रंगदारी मांगने से लेकर दबाव बनाने के लिए व्यवसायी के घर पर फायर करने की तैयारी में थे, लेकिन पुलिस ने पहले ही उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया है। पकडऩे वाली टीम में क्राइम ब्रांच प्रभारी ओम नारायण सिंह, उपनिरिक्षक राकेश सिंह, चेतगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक अनुपम श्रीवास्तव आदि लोग शामिल थे।



एसएसपी ने पांच हजार इनाम देने की घोषणा की
क्राइम ब्रांच व चेतगंज पुलिस की सफलता से खुश एसएसपी ने अपराधियों को पकडऩे वाली टीम को पांच हजार इनाम देने की घोषणा की।
Published on:
18 Jan 2017 06:26 pm
Also Read
View All
माफिया अतीक के गढ़ कसारी-मसारी का बदला नाम: सीएम योगी ने किया ‘श्रीकृष्ण पुरी’ करने का ऐलान

‘AAP-कांग्रेस के पास कोई काम नहीं’, वायरल वीडियो पर भड़कीं दिल्ली CM रेखा गुप्ता, बोलीं- मेरे काम देखिए

आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने के नोटिस पर कांग्रेस का हमला, बोली- सरकार के खिलाफ बोलने पर होती है बदले की कार्रवाई

Shree Charani: टी-20 इंटरनेशनल में रिकॉर्ड की दहलीज पर भारतीय स्पिनर श्री चरणी, महज 3 विकेट हैं दूर

सपा कार्यालय पहुंचे पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप और शिवेंद्र नाथ चौबे, फूल-मालाओं से हुआ जोरदार स्वागत, जिलाध्यक्ष ने कही ये बड़ी बात