
वाराणसी. परिजनों को 9 साल बाद पता चला कि उनकी बेटी से जबरदस्ती देह व्यापार कराया जा रहा है। परिजनों ने सच्चाई का पता लगाने के लिए चचेरे भाई को ग्राहक बना कर कोठे पर भेजा। भाई ने कोठे पर अपनी बहन को पहचान लिया ओर उसका वीडियो व फोटो बनायी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को इस बात की लिखित शिकायत की। बुधवार को क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह व मंडुआडीह पुलिस ने शिवदासपुर में ताबड़तोड़ छापा मार कर लड़की को मुक्त कराया है। पुलिस ने मौके से दो लड़के व अन्य महिलाओं को भी पकड़ा है, जिनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़े:-मोबाइल व पैसा छीनने का विरोध करने पर बदमाशों ने मारी थी छात्र को गोली, दो गिरफ्तार
चंदौली के एक परिवार की लड़की 9 साल पहले गायब हो गयी थी। 12 साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी कि किसी ने उसे गायब कर दिया। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन लड़की नहीं मिली। बेटी के मिलने की आस जगाये हुए परिजनों ने कभी उम्मीद नहीं छोड़ी थी। पिछले माह एक व्यक्ति ने परिजनों को बताया कि उनकी बेटी बनारस के मंडुआडीह थाना क्षेत्र स्थित रेड लाइट एरिया शिवदासपुर में है जहां पर उससे जबरदस्ती देह व्यापार कराया जा रहा है। परिजनों ने इस बात की सच्चाई जानने के लिए वहां पर चचेरे भाई को ग्राहक बना कर भेजा। भाई ने बहन को पहचान लिया और उसका वीडियो व फोटो बनायी। इसके बाद घर जाकर फोटो व वीडियो दिखाया। परिजनों ने अपनी लड़की को पहचान लिया। परिजनों ने लिखित शिकायत पर प्रमाण पुलिस को दिखाया। इसके बाद क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह अपनी टीम व मंडुआडीह पुलिस के साथ रेड लाइट एरिया में जबरदस्त छापेमारी की। छापेमारी में गायब लड़की मिल गयी है जबकि मौके से कई महिलाओं व दो युवकों को भी पकड़ा गया है।
यह भी पढ़े:-भारत व पाकिस्तान के युद्ध को लेकर ज्योतिषाचार्य की सबसे बड़ी भविष्यवाणी, विश्व भर में मचेगा हड़कंप
शिवदासपुर में चोरी-छिपे जारी है देह व्यापार का धंधा
मंडुआडीह थाना क्षेत्र का शिवदासपुर क्षेत्र पहले देह व्यापार के धंधे के लिए बहुत बदनाम था बाद में पुलिस ने सख्ती की तो यहां पर देह व्यापार बंद हो गया। पुलिस ने उस समय एनकाउंटर में यहां के सबसे बड़े दलाल को मार गिराया था बाद में कुछ दिनों की शांति के बाद फिर से चोरी-छिपे यहां पर देह व्यापार का धंधा होने लगा।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी ने पूरा किया अपना वायदा, शहीद के पत्नियों को सरकार दे रही यह पद