वाराणसी

केशव मौर्य का राहुल गांधी पर बयान, बोले- मैंने कभी पप्पू कहा ही नहीं

केशव प्रसाद मौर्य ने भारत जोड़ो यात्रा और राहुल गांधी के साथ वरुण गांधी को लेकर भी बयान दिया है।
less than 1 minute read
Jan 19, 2023
dcm_keshav.jpg

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। डिप्टी सीएम केशव का बयान भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ा है। उन्होंने कहा, राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा की जगह भारत समझो यात्रा निकालनी चाहिए।

वाराणसी में उप मुख्यमंत्री मौर्य ने कहा, "भारत तो पहले से ही जुड़ा हुआ है। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है। राहुल गांधी भारत समझो यात्रा निकालें। राहुल इस बात को समझें"। केशव मौर्य से पूर्व आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन से जुड़ा सवाल भी पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा, "मैंने किसी को भी आज तक कभी पप्पू नहीं कहा। जिन लोगों ने कहा हो उनसे जरूर जाकर इस बारे में पूछना चाहिए"।

वरुण गांधी को लेकर उठा सवाल
इस दौरान केशव मौर्य से वरुण गांधी को लेकर भी सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा, "उनको लेकर पार्टी फैसला करेगी ना कि केशव प्रसाद मौर्य"। इसके अलावा केशव ने अखिलेश यादव पर भी हमला किया। उन्होंने कहा, "काशी विश्वनाथ आकर अखिलेश यादव दर्शन कर लें तभी उनको सद्बुद्धि मिलेगी"।

Published on:
19 Jan 2023 08:13 pm
Also Read
View All
पूर्वांचल में स्वाइन फ्लू के 18 केस, वाराणसी में मिले 4 मरीज, 2 अस्पतालों में बना आइसोलेशन वार्ड

वाराणसी में 6 दिनों की गिरावट के बाद फिर बढ़ा गंगा का जलस्तर, 4 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ोतरी, नदी में दिखी डॉल्फिन

देर रात तड़तड़ाई बनारस पुलिस की बंदूक, मुठभेड़ में घायल हुए दो बदमाश, अलग-अलग जगहों पर हुई कार्रवाई

रक्षाबंधन से पहले भाई की हुई मौत, वाराणसी में अंतिम संस्कार से पहले बहनों ने शव को बांधा राखी, बोलीं- भाई हर साल देता था गिफ्ट

वाराणसी में गंगा के जलस्तर में कमी, वरुणा ने बढ़ाई मुसीबत, चेतावनी बिंदु किया पार, लोग टेंट में रहने को मजबूर