वाराणसी

काशी विश्वनाथ मंदिर में सुगम दर्शन के नाम पर करते थे धन उगाही, 8 गिरफ्तार

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में सुगम दर्शन के नाम पर धनउगाही करने वाले आठ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसे लोगों के झांसे में ना आएं...
2 min read
• •
Mar 01, 2026
Feature image
फोटो सोर्स- वाराणसी पुलिस

वाराणसी: श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में सुगम दर्शन के नाम पर धन उगाही करने वाले 8 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सुगम दर्शन के नाम पर ये लोगों से पैसे ऐंठते थे और उसके बाद उनके साथ दुर्व्यवहार और मारपीट किया करते थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मंदिर के आसपास से हुए गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, चौक थाने की पुलिस को लगातार विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं से दुर्व्यवहार की सूचनाएं मिल रही थीं। इसके साथ ही सुगम दर्शन कराने का नाम पर अवैध वसूली किए जाने की भी शिकायत पुलिस को मिल रही थी, जिसके बाद पुलिस ने 8 लोगों को विश्वनाथ मंदिर परिसर के आसपास से गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है।

ये लोग हुए गिरफ्तार

चौक थाना प्रभारी दिलीप कुमार मिश्रा ने बताया कि विश्वनाथ मंदिर के पास से मुरलीधर पांडे, रितेश पांडे, रामबाबू पांडे, विजय तिवारी, हर्ष पांडे, काजू पांडे, विनायक पांडे और आकाश पांडे को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्त वाराणसी के ही रहने वाले हैं।

सुगम दर्शन का काउंटर से कटता है टिकट

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी लोग विश्वनाथ मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं से सुगम दर्शन कराने के नाम पर अवैध वसूली किया करते थे। पैसे लेने के बाद भी ये दर्शन नहीं कर पाते थे, जिसके बाद श्रद्धालुओं के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया करते थे। थानाध्यक्ष ने लोगों से अपील की है कि श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में सुगम दर्शन के नाम पर पैसे लेने वालों से सावधान रहें। सुगम दर्शन के लिए विश्वनाथ मंदिर प्रशासन की ओर से काउंटर की व्यवस्था की गई है काउंटर से ही भुगतान कर रसीद प्राप्त कर दर्शन किए जा सकते हैं।

Updated on:
01 Mar 2026 07:27 pm
Published on:
01 Mar 2026 07:27 pm
Also Read
View All
विदेशों तक पहुंच रही काशी की आस्था की सुगंध: मंदिरों में चढ़ाए जाने वाले एक हजार किलो के फूलों से तैयार हो रही अगरबत्ती, 80 महिलाओं को मिला रोजगार

एयर शो के दौरान विश्वनाथ धाम में होगी विशेष व्यवस्था, सावन की समोवारी जैसा होगा नजारा, जानें क्यों लिया गया फैसला

मदिरा प्रेमियों के लिए बुरी खबर! वाराणसी में 3 दिन शराबबंदी, जानें क्यों लिया गया फैसला

‘मायावती मंत्री बना रही थीं, लेकिन निर्दलीय जीतकर कांग्रेस के साथ आया, अजय राय ने बताया क्यों नहीं छोड़ रहे कांग्रेस का साथ

मकान में ब्लास्ट के बाद वाराणसी पुलिस की सख्ती, शहर के कई इलाकों में चला अभियान, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद