वाराणसी

जिस करीबी नेता से मिलने उसके घर गये थे सीएम योगी, बदमाशों ने वही की फायरिंग

पुलिस प्रशासन में मचा हंड़कप, कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी
2 min read
• •
Updated: 22 Feb 2019, 2:43 PM IST
CM Yogi Adityanath and Ambrish Singh Bhola
CM Yogi Adityanath and Ambrish Singh Bhola

वाराणसी. सीएम योगी आदित्यनाथ बनारस में जिस करीबी नेता से मिलने उसके आवास गये थे उसी नेता के आवास पर बीती देर रात बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। जांच में जुटी पुलिस ने कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है जल्द ही इस मामले के खुलासे का दावा किया जा रहा है।
यह भी पढ़े:-मुलायम सिंह ने बसपा की चाल समझ कर दिया था यह बयान, अखिलेश यादव को इन सीटों पर लग सकता है तगड़ा झटका

चौक थानाक्षेत्र के बड़ी पियरी में हिन्दू युवा वाहिनी के मंडल अध्यक्ष अम्बरीश सिंह भोला का आवास है। सीएम योगी आदित्यनाथ के खास लोगों में अम्बरीश सिंह भोला को भी माना जाता है। खुद सीएम योगी आदित्यनाथ यहां पर आ चुके हैं। बीती देर रात स्कूटी सवार तीन बदमाश मंडल अध्यक्ष के घर के बाहर पहुंचे और हवाई फायरिंग कर दी। देर रात गोली चलने की घटना से सभी लोग सकते में आ गये। सूचना पर पहुंची पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिल गया है, जिसमे तीन लोग फायरिंग करते हुए दिखायी पड़ रहे हैं। मामला सीएम से जुड़ा हुआ है इसलिए पुलिस प्रशासन ने कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने जल्द ही इस घटना के खुलासा का दावा किया है। मंडल अध्यक्ष अम्बरीश सिंह भोला के भाई आशुतोष सिंह का कहना है कि उन लोगों की किसी से दुश्मनी नहीं है पुलिस जांच के बाद पता चल पायेगा कि गोली किसने और क्यों चलायी है।
यह भी पढ़े:-कांग्रेस देगी बीजेपी को तगड़ा झटका, प्रियंका गांधी से इस दिग्गज नेता ने की भेंट

फिर बनारस में चढऩे लगा अपराध का ग्राफ
पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में फिर से अपराध का ग्राफ चढऩे लगा है। तीन वारदात से पुलिस बैकफुट पर आ गयी है। कैंट थाना क्षेत्र के फुलवरिया में एक युवक को गोली मारी गयी थी। इसके बाद चौबेपुर में अपराधियों ने बैंक लूटने का प्रयास किया था और इसी दिन सीएम योगी के खास नेता के आवास पर फायरिंग हो जाती है। इससे समझा जा सकता है कि अपराधियों के हौसले फिर से बुलंद हो गये हैं।
यह भी पढ़े:-मुलायम सिंह ने बसपा की चाल समझ कर दिया था यह बयान, अखिलेश यादव को इन सीटों पर लग सकता है तगड़ा झटका

Updated on:
22 Feb 2019, 2:43 PM IST
Published on: