वाराणसी

कोहरे और गलन से जनजवीन प्रभावित, मौसम विभाग का अलर्ट, आगामी दिनों में ठंड होगी और प्रचंड

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड का सितम जारी है। राज्य के कई जिलों में तापमान में गिरावट और कोहरे का असर देखा जा सकता है। ठंड, सिरहन और कोहरे से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है
2 min read
कोहरे और गलन से जनजवीन प्रभावित, मौसम विभाग का अलर्ट, आगामी दिनों में ठंड होगी और प्रचंड
कोहरे और गलन से जनजवीन प्रभावित, मौसम विभाग का अलर्ट, आगामी दिनों में ठंड होगी और प्रचंड

वाराणसी. उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड का सितम जारी है। राज्य के कई जिलों में तापमान में गिरावट और कोहरे का असर देखा जा सकता है। ठंड, सिरहन और कोहरे से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। लो विजिबिलिटी के कारण दिन में गाड़ी चलाना मुश्किल हो गया है। गुरुवार सुबह ठंड अपने शबाब पर थी। वहीं शुक्रवार सुबह भी कोहरे के कारण दृश्यता 50 मीटर तक ही रही। कड़ाके की ठंड से अगले तीन दिन तक राहत के आसार नहीं आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन तक राज्य के कई जिलों में शीतलहर चलेगी। तापमान में गिरावट दर्ज होगी। सर्द हवाओं का असर भी बढ़ेगा।

कोहरे के कारण विजिबिलिटी रही कम

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेशभर में कोहरे के कारण विजिबिलिटी बहुत कम रही। धूप न निकलने की वजह से भी ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। पहाड़ों से होकर आ रही बर्फीली हवा के कारण उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाके गलन और ठिठुरन भरी सर्दी की चपेट में हैं। अगले तीन दिन तक राहत की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ी इलाकों में हाल में हुई बर्फबारी के बाद वहां से होकर आ रही बर्फीली हवा की वजह से मैदानी इलाकों में गलन भरी सर्दी पड़ रही है। कोहरे और धुंध के कारण भी गलन भरी सर्दी से राहत की उम्मीद नहीं हैं।

मौसम के साप्ताहिक ग्राफ पर नजर डाले तो इस सीजन में पिछले तीन दिनों से निम्नतम तापमान काफी तेजी से गोता लगा रहा है। वहीं अधिकतम तापमान का ग्राफ दो दिन से स्थिर अवस्था में बना हुआ है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस जाते ही बनारस पूरी तरह से शीतलहर की चपेट में आ चुका था। बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो. मनोज श्रीवास्तव के अनुसार मौसम काफी शुष्क बना हुआ है। अगले तीन दिनों तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत पूर्वांचल शीतलहर की चपेट में रहेगा।

Published on:
29 Jan 2021 03:00 pm
Also Read
View All
लखनऊ अग्निकांड के बाद VDA की कार्रवाई, मानक के विपरीत चल रहे 8 कोचिंग संस्थान सील

अब ध्वस्त नहीं होगी 1000 साल पुरानी वाराणसी की गंज शहिदा मस्जिद, रेलवे ने रद्द किया नोटिस, मसाजिद कमेटी ने जताई खुशी

‘हम निपट लेंगे, आप अपना देखें’, वाराणसी में गंज शहिदा मस्जिद के लिए पाक राष्ट्रपति के X पोस्ट पर सपा सांसद अफजाल अंसारी

किसी के पास आग बुझाने वाला यंत्र नहीं तो किसी के पास कर्मचारी नहीं, वाराणसी के कोचिंग सेंटर्स का बुरा हाल, भगवान भरोसे बच्चे

ट्रांसफार्मर जलने पर डिस्कॉम के एमडी का बड़ा एक्शन, XEN और वाराणसी के दो SDO के वेतन से ₹10 लाख की वसूली का आदेश