वाराणसी

जाह्नवी कपूर ने जन्मदिन से पहले काशी विश्वनाथ मंदिर में किया दर्शन, ब्लू लस्सी का लिया स्वाद

दुर्गा मंदिर व बटुक भैरव में भी जाकर टेका मत्था, सफेद रंग के ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिख रही है जाह्नवी कपूर
2 min read
• •
Updated: 5 Mar 2019, 2:23 PM IST
Janhvi Kapoor
Janhvi Kapoor

वाराणसी. फिल्म अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने जन्मदिन से पहले काशी आकर बाबा विश्वनाथ का दर्शन किया है। 6 मार्च को जाह्नवी का जन्मदिन है और इससे पहले ही उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर के साथ ही दुर्गा जी व बटुक भैरव में भी जाकर दर्शन किया है। सफेद पटियाला सूट में जाह्नवी बेहद ही खूबसूरत दिख रही थी।
यह भी पढ़े:-अखिलेश यादव व डिंपल यादव का रोड शो भी नहीं आया था काम, मायावती ने सपा को दे दी वही सीट

IMAGE CREDIT: Patrika

बनारस में जाह्नवी के पहुंचने की सूचना मिलती ही उनकी एक झलक लेने के लिए प्रशंसकों में होड़ मच गयी थी। सफेद रंग का सूट पहने जाह्नवी बेहद सिंपल लुक में थी। काशी विश्वनाथ मंदिर से निकलते ही उनके साथ फोटो खीचवाने वालों की लाइन लग गयी थी। मंदिर से निकल कर जाह्नवी ने बनारस की मशहूर ब्लू लस्सी का स्वाद चखा है। लस्सी उन्हें बेहद पसंद आयी है। काशी विश्वनाथ से निकल कर दुर्गा मंदिर में दर्शन किया। इसके बाद बटुक भैरव मंदिर में भी दर्शन किया है। सूत्रों की माने तो बनारस में घूमने के लिए आयी जाह्नवी कपूर गंगा में नौका विहार व गंगा आरती भी देख सकती है।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी ने पूरा किया अपना वायदा, शहीद के पत्नियों को सरकार दे रही यह पद

जाह्नवी ने धड़क से शुरू किया है फिल्मी सफर
जाहन्वी का फिल्मी सफर मां श्रीदेवी की देखरेख में शुरू हुआ था। जाह्नवी की पहली फिल्म धड़क रिलीज हुई थी जिसमे उन्हें दर्शकों ने काफी प्रसंद किया था। दुर्भाग्य से जाह्नवी की पहली फिल्म रिलीज होने से पहले ही उनकी माता श्रीदेवी का निधन हो गया था इसके बाद भी जाह्नवी ने किसी तरह फिल्म की पूरी शूटिंग की थी। धड़क के हिट हो जाने के बाद जाह्नवी कपूर का फिल्मी सफर शुरू हो गया है जल्द ही वह राजकुमार राव के साथ एक हॉरर कॉमेडी फिल्म करने जा रही है।
यह भी पढ़े:-भारत व पाकिस्तान के युद्ध को लेकर ज्योतिषाचार्य की सबसे बड़ी भविष्यवाणी, विश्व भर में मचेगा हड़कंप

Published on:
Also Read
View All
एयर शो में शामिल होने काशी पहुंचे रक्षा मंत्री और सीएम योगी, रविवार को आएंगे पीएम, जानें क्या है कार्यक्रम

‘सिर्फ इज्जत बचाने के लिए ऐसे बयान दे रही सपा’, एमएलसी चुनावों पर अखिलेश के आरोपों पर बरसे बृजेश पाठक

Air Show: कड़ी धूप के बीच ‘शौर्य की उड़ान’ देखने पहुंचे लोग, ‘सारंग’ की चमक से पटा सोशल मीडिया, महिला पायलट्स की तारीफ

‘जब बीजेपी समर्थक झगड़े पर उतारू हो जाएं तो समझ लीजिए उनका कैंडिडेट हार रहा’, सपा एमएलसी से धक्का-मुक्की पर सांसद विरेंद्र सिंह

‘रागिनी सोनकर खुद बीजेपी जॉइन करना चाहती हैं’, सपा विधायक के धमकाने के आरोप पर एमएलसी धर्मेंद्र सिंह