
वाराणसी. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने शनिवार को बीजेपी की बाइक रैली को हरी झंडी दिखायी और खुद भी दो पहिया वाहन की सवारी की। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने रैली के दौरान ट्रैफिक नियमों को ताक पर रख दिया। बिना हेलमेट पहने ही कई कार्यकर्ता बाइक चलाते रहे और पुलिस देखती रह गयी। लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों में जुटी बीजेपी ने देश भर में चरणबद्ध ढंग से प्रचार कार्यक्रम की शुरूआत की है, जिसके तहत ही बाइक रैली निकाली गयी है।
यह भी पढ़े:-
अभिनंदन की रिहाई पर मुस्लिमों ने जलाये पटाखे ,बांटी मिठाई, जमकर लगाये पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने शहर उत्तरी विधानसभा के गिलट बाजार से बाइक रैली को हरी झंडी दिखायी। इसके बाद बाइक की सवारी करते हुए मिंट हाउस स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा तक गये। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने मीडिया से कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में निकाली गयी बाइक रैली में शामिल होने आया हूं। हम लोगों की बाइक रैली बेहद सफल रही है, जिसके लिए कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं। बाइक रैली में शामिल कार्यकर्ता जमकर हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। पाकिस्तान पर भारत की कार्रवाई का फायदा लेने में बीजेपी जुट गयी है और लोकसभा चुनाव 2019से पहले देश में ऐसा महौल बनाने में कार्यकर्ता जुट गये हैं जिससे केन्द्र में फिर से बीजेपी की सरकार बनाने का मौका मिल सके।
यह भी पढ़े:-डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने क्यों कहा कि अरविंद केजरीवाल जाये और सीमा पर लड़ाई खत्म कराये
सीएम योगी आदित्यनाथ के सामने भी तोड़ा गया था यातायात नियम
पूर्व वर्ष में सीएम योगी आदित्यनाथ ने बनारस से बाइक रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया था। सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से बीजेपी की निकाली गयी बाइक रैली में भी कई कार्यकर्ताओं ने हेलमेट नहीं पहना था। सीएम योगी से लेकर अन्य नेता माइक से कार्यकर्ताओं को हेलमेट पहनने की बात कहते रह गये थे लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी थी। यूपी की सत्ता में बीजेपी का कब्जा है इसलिए कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई भी नहीं हुई।
यह भी पढ़े:-अपना दल में दूसरी बार हुई है टूट, लोकसभा चुनाव में पटेल वोटरों को साधना होगा कठिन