वाराणसी

पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक पर खुश हुई शहीद की मां, कहा एक-एक आतंकी को मारो

पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए थे तोफापुर के CRPFजवान रमेश यादव, परिजनो ने कहा कुछ कम हुआ हमारा गम
2 min read
• •
Updated: 26 Feb 2019, 4:15 PM IST
martyr ramesh yadav wife
martyr ramesh yadav wife

वाराणसी. भारतीय वायुसेना की सर्जिकल एयर स्ट्राइक से शहीद के परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गयी है। पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए चौबेपुर के तोफापुर निवासी आरपीएफ जवान रमेश यादव का परिवार भी बेहद खुश है। शहीद की मां पीएम नरेन्द्र मोदी व भारतीय वायुसेना को धन्यवाद देते हुए कहा कि एक-एक आतंकी को खोज कर मारा जाये।



IMAGE CREDIT: Patrika

बेटे के शहीद हो जाने के बाद पहली बार परिवार के लोगों का गम कुछ कम हुआ है। शहीद की मां राजमति को जब टीवी से पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर मिराज 2000 विमानों से बमबारी की जानकारी मिली तो वह खुश हो गयी। मां ने कहा कि कुछ तसल्ली हुई है लेकिन मेरी पीएम नरेन्द्र मोदी से अनुरोध है कि आतंकवादियों पर और सख्त कार्रवाई की जाये। एक-एक आतंकवादियों को खोज-खोज कर मारा जायेगा तो शहीद बेटों की मां को और खुशी होगी। पाकिस्तान पर हमले की जानकारी मिलते ही शहीद रमेश यादव की पत्नी रेनू के चेहरे पर हल्की हंसी आती है। पिछले 12 दिनों से शहीद पति की याद में सिसक रही पत्नी ने कहा कि आतंकियों पर कार्रवाई करने के लिए हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देते हैं। पाकिस्तान इसी कार्रवाई का हकदार है। केन्द्र सरकार को पाकिस्तान पर और सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

14 फरवरी को पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए थे सीआरपीएफ जवान रमेश् यादव
पुलवामा में 14 फरवरी को आतंकी हमले में सीआरपीएफ जवान रमेश यादव शहीद हुए थे। शहीद जवान का पार्थिक शरीर तो घर पहुंच गया था लेकिन जिला प्रशासन की लापरवाही के चलते शहीद का बड़ा भाई अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचा था इसको लेकर परिजनों के साथ गांव वालों ने रोष व्यक्त किया था। घर आये मंत्री महेश शर्मा ने प्रशासनिक चूक के लिए माफी मांगी थी।

Updated on:
26 Feb 2019, 4:15 PM IST
Published on: