
वाराणसी. शहर में बिजली कनेक्शन लेना अब आसान हो जाएगा। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम ने ऐसा इंतजाम कर दिया है कि अब बस एक क्लिक में होगा आवेदन। विभागीय कार्यालय के चक्कर लगाने से मिली गई है मुक्ति। नहीं जरूरत किसी की चिरौरी करने की। पॉवर कारपोरेशन ने ऐसा इंतजाम कर दिया है कि अब बैठे-बैटे नए कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं। यही नहीं इस वेबसाइट के लिए वो तमाम सारी सुविधाएं भी मिल जाएंगी जिनके लिए उपभोक्ता को बिजली विभाग का चक्कर लगाना पड़ता है।
सुविधा शुल्क से भी मिल सकेगा निजात
ऑनलाइन प्रक्रिया आरंभ होने के बाद अब बिजली विभाग के अफसर व कर्मचारी न तो मनमानी कर सकेंगे, न ही किसी तरह के सुविधा शुल्क की मांग कर सकेंगे। अब तो सब कुछ ऑनलाइन रिकार्ड हो जाएगा। इसकी निगरानी कंट्रोल रूम से होगी। ऐसे में काम में अगर देरी होती है तो उसके लिए संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। ये है स्मार्ट व्यवस्था। अब तक मैनुअल आवेदन करने में उपभोक्ता को महीनों दफ्तर का चक्कर लगाना होता था। कभी एसडीओ नहीं, वो मिले भी तो तमाम सारी औपचारिकताओं में उलझाना। उपभोक्ता का शोषण जबरदस्त होता रहा है। अब इन सब से मिल सकेगी निजात।
ये है सुविधाएं
अब कोई भी उपभोक्ता www.uppclonline.com पर जा कर नए कनेक्शन, पुराने कनेक्शन का लोड बढ़ाने, बिजली कनेक्शन में नाम बदलने, घरेलू से वाणिज्यिक करने, वाणिज्यिक से घरेलू कनेक्शन कराने, सरेंडर करने का काम भी वेबसाइट से हो जाएगा।
ऐसे करें अप्लाई
बिजली विभाग से संबंधित किसी काम के लिए उपभोक्ता को www.uppclonline.com पर क्लिक करना होगा। इसके बाद वह बिल पेमेंट (ग्रामीण या शहरी), कनेक्शन सर्विस सहित अन्य ऑपश्न दिखेगा। अपनी जरूरत के हिसाब से आपको ऑपश्न चुनना है। फिर बताई जा रही प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ते जाना है। पूरा फार्म भर जाए तो सबमिट कर दें। रजिस्ट्रेशन सक्सेजफुल का मैसेज आने का मतलब आवेद हो गया।
ये सुविधाएं भी हैं उपलब्ध
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा के मुताबिक इस वेबसाइट के जरिए लोड वृद्धि, टैरिफ परिवर्तन, विद्युत चोरी की सूचना, विभागीय शिकायत,बिजली बिल की दूसरी प्रति, मीटर, बिल, टैरिफ आदि की जानकारी मिल सकती है। ऑन लाइन आवेदन की सुविधा हिंदी और अंग्रेजी दोनों में उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा उपभोक्ता ई-सुविधा केंद्र या जन सुविधा केंद्र पर जाकर के भी बिजली विभाग की सेवा का लाभ उठा सकते हैं।