वाराणसी

देशी व विदेशी लोगों ने जमकर होली खेली, सुरक्षा के रहे सख्त इंतजाम

मारपीट की घटनाओं के बाद हुई कार्रवाई, जानिए क्या है कहानी
2 min read
• •
Mar 21, 2019
Holi 2019
Holi 2019

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में गुरुवार को होली की मस्ती अपने अनोखे अंदाज में दिखायी पड़ी। सुबह से ही देशी व विदेशी लोगों ने शहर में जमकर होली खेली। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के खास इंतजाम किये थे। खुद एसएसपी आनंद कुलकर्णी शहर के कई जगहों पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा किये थे।पर्व की मस्ती में मारपीट की कई घटनाओं में पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई की है। दोपहर बाद रंग खेलने का समय खत्म हो गया तो लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर त्यौहार की बधाई दी।


शहर में सुबह से ही होली की मस्ती देखने को मिली। मौसम ने भी साथ दिया था और दिन में तेज धूप के चलते लोगों को रंग खेलने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई। होली अपने आप में अनोखा पर्व है इसलिए देशी व विदेशी लोगों ने अपने अनोखे अंदाज में होली मनायी। त्यौहार की सवंदेनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी खास उपाय किये थे। शहर की सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस बल जगह-जगह तैनात किया गया था। एसएसपी आनंद कुलकर्णी खुद ही शहर का चक्रमण करके व्यवस्था को जायजा लेने में जुटे थे। गंगा घाट से लेकर शहर की प्रमुख सड़कों पर रंग खेलने के लिए युवा से लेकर बुजुर्ग लोगों को टोली सुबह से लेकर दोपहर तक सक्रिय रही। एक दूसरे को रंग में सरोबर करने के बाद लोगों ने होली की बधाई दी। घरों में भी होली को देखते हुए खास तरह के व्यंजन बनाये गये थे। एक-दूसरे के घर पर जाकर लोगों ने पहले होली खेली और फिर व्यजंनों को मजा उठाया। होली के पर्व को कुछ अराजक तत्वों ने खराब करने का भी प्रयास किया। शराब के नशे में धुत लोगों से मारपीट की कई घटना हुई है जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए होली का पर्व बेहद संवदेनशील माना जा रहा था लेकिन दोपहर तक का समय जब शांति के साथ बीत गया तो पुलिस प्रशासन ने भी राहत की सांस ली।

Published on:
21 Mar 2019 05:12 pm
Also Read
View All
काशी में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नजारा, तीन दिवसीय एयर शो की शुरुआत, महिला पायलट्स भी दिखा रहीं वायुसेना का शौर्य

एयर शो के अभ्यास के चलते यात्री विमानों की उड़ान में देरी, फ्लाइट्स से उतारा गया, नहीं मिली इजाजत

Air Show Varanasi: काशी-महादेव के नाम पर रखे 25 फार्मेशन में दिखेगा वायुसेना का दम, इन विमानों ने अभ्यास को दिया अंतिम रूप, जानें क्या है खास

एयर शो में पहली बार होगी ‘प्रचंड’ गर्जना, एक साथ 20 लाख लोग देखेंगे वायु सेना की ताकत, थल सेना-नेवी भी होगी शामिल

एयर शो के लिए दुल्हन की तरह सज रही काशी: दीवारों पर ऊकेरी जा रही कलकृतियां, विदेशी मेहमान संस्कृति से होंगे रूबरू