वाराणसी

नेचर, कल्चर व एडवेंचर का संगम बनेगी काशी-पीएम नरेन्द्र मोदी

कहा जल,नभ व थल तीनों में ही नयी ऊर्जा का हुआ संचार, 24 अरब की योजनाओं की दी सौगात, पूर्व की सरकार ने गंगा सफाई के नाम पर बहा दिये थे हजार करोड़ रुपये
2 min read
• •
Updated: 12 Nov 2018, 6:13 PM IST
PM Narendra Modi
PM Narendra Modi

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी ने हरहुआ के वाजिदपुर की जनसभा में कहा कि नेचर, कल्चर व एडवेंचर का संगम काशी बनेगी। बनारस का विकास में यहां की संस्कृति, सभ्यता का ध्यान में रख कर किया जा रहा है। 24अरब की परियोजनाओं से नभ, थल व जल में ऊर्जा का नया संचार हुआ है।
यह भी पढ़े:-जनता ने कहा कि चार साल में कर दिया इतना विकास, पीएम मोदी को कोई नहीं हरा पायेगा चुनाव

पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आज का दिन इतिहास में दर्ज हो गया है। देश का पहला मल्टी मोडल टर्मिनल राष्ट्र का समर्पित किया गया है। काशी, पूर्वांचल व पूर्वी भारत अब बंगाल की खाड़ी से जुड़ गया है। न्यू इंडिया का जो विजन हमने देखा है उसका जीता जागता सबूत जल परिहवन है जिससे रोजगार के साथ व्यापार करने में भी आसानी होगी। पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पीएम बनने के छह बाद ही बाबतपुर फोर लेने व रिंग रोड फेज वन का शिलान्यास किया था जो योजना पूरी हो गयी है। बनारस में मैने मां गंगा को स्वच्छ करने की बात कही थी दीनापुर एसटीपी आरंभ हो गया है जिससे गंगा में गंदगी गिरना कम हो गयी है जल्द ही और एसटीपी काम करने लगेगी तो गंगा स्वच्छ हो जायेगी। पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि जल परिवहन की शुरूआत हो गयी है जब इस योजना का शिलान्यास किया था तो नकारात्क बाते करने वाले योजना को लेकर सवाल उठा रहे थे लेकिन अब सभी को उनके सवाल का जवाब मिल गया होगा। पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि जल परिवहन से व्यवसाय करना आसान होगा साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। पहले जब बाबतपुर से बनारस जाना होता था तो जाम में फंस कर लोगों की फ्लाइट छूट जाती थी लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। बाबतपुर फोर लेने पर लोग सेल्फी लेने आ रहे हैं। बाहर गये लोग जब अपने शहर में आते हैं तो उन्हें विश्वास नहीं होता है कि शहर इतना बदल गया है।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी ने काशी में पहुंचने के बाद रचा इतिहास, देश का पहला वाटर हाइवे राष्ट्र को समर्पित

कांग्रेस का बिना नाम लिए ही बोला जमकर हमला
पीएम नरेन्द्र मोदी ने गंगा की सफाई को लेकर बिना नाम लिए ही कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार गंगा को निर्मल बनाने के लिए पैसा बहा रही है जबकि पूर्व की सरकार गंगा को निर्मल करने के नाम पर करोड़ों रुपये पानी में बहा दिये थे। देश की आजादी के पहले नदियों में बड़े जहाज चलते थे लेकिन आजाद होने के बाद किसी ने जल परिवहन पर ध्यान नहीं दिया। हमारी सरकार ने न्यू इंडिया को जो विजन देखा है उसके पूरा होते ही भारत की तस्वीर बदल जायेगी। पीएम मोदी ने जनसभा से ही दीनापुर एसटीपी का उद्घाटन किया। इससे पूर्व रामनगर में मल्टी मॉडल टर्मिनल को राष्ट्र को समर्पित करने के साथ 24 अरब की योजनाओं की सौगात दी।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र ने पहले मां गंगा को हाथ जोड़ कर किया प्रणाम, फिर हरी झंडी दिखा कर मालवाहक जहाज को किया रवाना

Published on: