वाराणसी

पीएम नरेन्द्र मोदी कुछ घंटों में देंगे 24 अरब की सौगात, जानिए कौन सी है योजना

पीएम मोदी के साथ राज्यपाल व सीएम योगी भी होंगे उपस्थित, सुरक्षा के सख्त बंदोबस्त
2 min read
• •
Updated: 12 Nov 2018, 1:26 PM IST
PM Narendra Modi
PM Narendra Modi

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी कुछ ही घंटे के अंदर बनारस को 24 अरब की सौगात देंगे। पीएम मोदी के आगवानी के लिए राज्यपाल राम नाइक व सीएम योगी आदित्यनाथ सहित अन्य मंत्री भी उपस्थित रहेंगे। पीएम मोदी के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के सख्त बंदोबस्त किये गये हैं। जमीन, पानी व वायु तीनों ही जगहों से पीएम नरेन्द्र मोदी के लिए सुरक्षा का अभेद्य किला तैयार किया गया है।
यह भी पढ़े:-
देश की आजादी के बाद पहली बार मिलेगी वाटर हाइवे की सौगात, इतिहास रचने के साथ मास्टर स्ट्रोक खेलेंगे पीएम नरेन्द्र मोदी

छत्तीसगढ़ के विलासपुर में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद पीएम नरेन्द्र मोदी दोपहर दो बजे बाबतपुर हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। इसके बाद हेलीकाप्टर से सीधे रामनगर जायेंगे। यहां पर जल परिवहन के लिए बने हुए टर्मिनल का उद्घाटन करने के बाद 35मिनट तक रुकेंगे। पीएम नरेन्द्र मोदी जल परिवहन के अन्य चरणों की जानकारी स्लाइड शो के जरिए लेंगे। इसके बाद रामनगर से सीधे बाबतपुर जायेंगे। बाबतपुर फोर लेन,रिंग रोड लेन १ व दीनापुर एसटीपी का उद्घाटन करने के बाद रोड शो करेंगे। बाबतपुर से हरहुआ के वाजिदपुर तक पीएम मोदी का रोड शो होगा। वाजिदपुर में जनसभा को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी बाबतपुर से वापस लौट जायेंगे।
यह भी पढ़े:-मोहन भागवत बढ़ायेंगे राम मंदिर मुद्दे पर केन्द्र सरकार पर दबाव, पीएम नरेन्द्र मोदी से हो सकती मुलाकत

पीएम नरेन्द्र मोदी करेंगे इन योजनाओं का लोकार्पण, राशि करोड़ में
बालिका छात्रावास का निर्माण:-1.70, राष्ट्रीय राजमार्ग-56 बाबतपुर से वाराणसी तक-812.59 वाराणसी रिंग रोड फेज-759.36; आईडब्ल्यू मॉडल टर्मिनल का निर्माण-208.00, दीनापुर एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट)-186.48, सीवरेज पंपिंग स्टेशन का निर्माण-34.01, इंटरसेप्सन सीवर पंपिंग मेन कार्य-155.87, शहरी विद्युत सुधार कार्य-139,41, तवर ग्राम पेयजल योजना-2.79, आश्रय योजना परमानंदपुर-1.54
यह भी पढ़े:-पीएम मोदी ने देश की पहली इस योजना से साधा 50 संसदीय सीट, ममता बनर्जी व महागठबंधन को झटका
इन योजनाओं का होगा शिलान्यास

इंटरसेप्सशन डायवर्जन ऑफ ड्रेन एंड ट्रीटमेंट-72.01, किला कटरिया मार्ग पर आईआरक्यूएसी-2,37, पूर्व राष्र्टीय मार्ग पर आईआरक्यूपी का कार्य-3,17, लहरतारा-बीएचयू मार्ग पर फुटपाथ का निर्माण-20,99, रामनगर में हेलीपोर्ट का निर्माण4.95, ड्राइविंग प्रशिक्षण केन्द्र-4.45 व सर्किट हाउस में मीटिंग हॉल का निर्माण व सुन्दरीकरण-3.25
यह भी पढ़े:-मल्टी मॉडल टर्मिनल का उद्घाटन करने के बाद वाजिदपुर में सभा करेंगे पीएम नरेन्द्र मोदी

सुरक्षा के रहेंगे सख्त बंदोबस्त
पीएम नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा के सख्त बंदोबस्त किये गये हैं। पीएम के लिए 10 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी लगाये गये हैं। पीएम मोदी के लिए 15 आईपीएस, 20 एएसपी, 42 डिप्टी एएसपी, छह कंपनी पीएससी, सात कंपनी पैरा मिलेट्री फोर्स सहित भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किये गये हैं। इसके अतिरिक्त वायु सेना व नो सेना की भी मदद ली जा रही है।
यह भी पढ़े:-अखिलेश यादव ने भगवा पगड़ी बांध कर बीजेपी को दिया तगड़ा झटका, उमड़ी इतनी भीड़ की शिवपाल यादव की उड़ जायेगी नीद

यह लोग भी रहेंगे उपस्थित
पीएम नरेन्द्र मोदी के आगमन के समय केन्द्रीय व यूपी के मंत्रियों का भी जमावड़ा रहेगा। पीएम के आगमन के समय केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, राज्यपाल राम नाइक, सीएम योगी आदित्यनाथ, केन्द्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री डा.सत्यपाल सिंह, नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना, मछलीशहर के सांसद राम चरित्र आदि नेता उपस्थित रहेंगे।
यह भी पढ़े:-CM योगी की अपील, PM मोदी के आगमन तक नहीं हटाये घरों की सजावट व झालर, 12 को जलाये दीपक

Published on: