वाराणसी

सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान, दीपावली व छठ की सौगात देने आ रहे हैं पीएम नरेन्द्र मोदी

25 हजार करोड़ से अधिक की योजनाओं को देंगे गिफ्ट, पीएम के स्वागत के लिए तैयार है शहर
2 min read
• •
Updated: 8 Nov 2018, 8:02 PM IST
CM Yogi Adityanath
CM Yogi Adityanath

वाराणसी. सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र बनारस में दीपावली व छठ का गिफ्ट देने 12 नवम्बर को आ रहे हैं। बनारस के लोगों को 2500करोड़ से अधिक की योजनाओं का गिफ्ट देंगे। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए काशी तैयार है। बीजेपी व उसके संगठन से जुड़े लोगों के अतिरिक्त बनारस की जनता भी पीएम के आगमन को लेकर बेहद उत्सुक है।
यह भी पढ़े:-पहली बार हुआ ऐसा, गंगा के इस पार अखिलेश तो दूसरे पार पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को रामनगर टर्मिनल, बाबतपुर फोर लेन का निरीक्षण करने के बाद मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री होने के नरेन्द्र मोदी काशी के सांसद भी है और जनप्रतिनिधि के रुप में काशी को खास ध्यान रखते हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी काशी के विकास के साथ यहा की समस्या के समाधान के प्रति बेहद संवेदनशील रहते हैं। पीएम मोदी के आगमन के दौरान कई बड़ी योजनाओं का लोकार्पण करने के साथ शिलान्यास भी होगा। रामनगर में देश का पहला मल्टी मॉडल टर्मिनल के प्रथम चरण का लोकर्पण के साथ आईपीडीएस योजना की भी सौगात देंगे। बाबतपुर से बनारस तक सिंगल सड़क थी जिसे अब फोर लेन कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त पीएम नरेन्द्र मोदी गंगा को स्वच्छ रखने वाली एसटीपी व रिंग रोड के प्रथम चरण का भी लोकार्पण करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम के आगवानी के लिए बीजेपी के साथ उसके संगठन व काशी की जनता बेहद उत्सुक है। पीएम के आगमन के पहले तैयारियों का जायजा लेने के लिए हम यहा पर आये हैं। पिछले सप्ताह भी बनारस का दौरा करके योजनाओं की प्रगति को देखा गया था। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी को दीपावली व छठ की बधाई दी। मीडिया ने जब काशी के विकास पर प्रश्र करना चाहा तो सीएम योगी आदित्यनाथ बिना जवाब दिये ही चले गये।
यह भी पढ़े:-#नोटबंदी में यहां पर खपाया गया था सबसे अधिक काला धन, यह है दिलचस्प आंकड़े, नहीं हो पाया खुलासा

Published on: