वाराणसी

पीएम नरेन्द्र ने पहले मां गंगा को हाथ जोड़ कर किया प्रणाम, फिर हरी झंडी दिखा कर मालवाहक जहाज को किया रवाना

बाबतपुर फोर लेन का उद्घाटन करने पहुंचे प्रधानमंत्री, जल परिवहन योजना की प्रगति को भी जाना
2 min read
• •
Updated: 12 Nov 2018, 4:38 PM IST
PM Narendra Modi
PM Narendra Modi

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी ने रामनगर में बने मल्टी मॉडल टॢमनल का उद्घाटन करने से पहले मां गंगा को हाथ जोड़ कर प्रणाम किया। इसके बाद कंटेनर लदे मालवाहक जलपोत को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। कुछ देर तक जल परिवहन योजना की प्रगति जानने के बाद प्रधानमंत्री बाबतपुर के लिए रवाना हो गये।
यह भी पढ़े:-देश की आजादी के बाद पहली बार मिलेगी वाटर हाइवे की सौगात, इतिहास रचने के साथ मास्टर स्ट्रोक खेलेंगे पीएम नरेन्द्र मोदी

पीएम नरेन्द्र मोदी का हेलीकाप्टर सीधे रामनगर की जेटी पर उतरा था इसके बाद पीएम मोदी ने जाकर मां गंगा को हाथ जोड़ कर प्रणाम किया। इसके बाद मल्टी मॉडल टर्मिनल का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखा कर हल्दिया से बनारस आये कंटेनर से भरे मालवाहक जहाज को रवाना किया। पीएम नरेन्द्र मोदी ने आधा घंटा रुक कर जल परिवहन योजना की प्रगति जानी और स्लाइड शो के जरिए देश के पहले वाटर हाइवे को जाना। इसके बाद पीएम नरेन्द्र मोदी सीधे हेलीकाप्टर से बाबतपुर के लिए रवाना हो गये।
यह भी पढ़े:-जनता ने कहा कि चार साल में कर दिया इतना विकास, पीएम मोदी को कोई नहीं हरा पायेगा चुनाव

IMAGE CREDIT: Patrika

पीएम नरेन्द्र मोदी ने एक साथ यूपी, बिहार व पश्चिम बंगाल को साध लिया
पीएम नरेन्द्र मोदी ने जल परिवहन के जरिए एक साथ यूपी, बिहार व पश्चिम बंगाल को साध लिया है। हल्दिया से बनारस तक लगभग 1400 किलोमीटर का सफर गंगा में होगा। इससे 20 हजार लोगों को सीधे रोजगार मिलेगा। जबकि एक लाख से अधिक लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से फायदे होगा। पीएम नरेन्द्र मोदी के लिए लोकसभा चुनाव के पहले गंगा का निर्मलीकरण का मुद्दा भी बेहद महत्वपूर्ण है ऐसे में दीनापुर एसटीपी का उद्घाटन करके गंगा में सीवर के गिरते पानी को कम किया जायेगा। इसके बाद गंगा का पानी निर्मल होगा तो उसका सीधा फायदा बीजेपी को मिलना तय है।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी ने काशी में पहुंचने के बाद रचा इतिहास, देश का पहला वाटर हाइवे राष्ट्र को समर्पित

Published on: