
वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को औढ़ की जनसभा में सरकार के विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए बिना नाम लिए ही कांग्रेस पर भी निशाना साधा। लोकसभा चुनाव 2019 में पूर्ण बहुमत की सरकार का महत्व बताने के साथ ही किसानों को भी साध गये। पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवान रमेश यादव को मंच से श्रद्धांजलि दी। साथ ही वंदे भारत ट्रेन को देश की उपलब्धि बताया। कहा कुछ लोग इस ट्रेन पर निशाना साध रहे हैं जिससे देश के इंजीनियर व ट्रेक्नीशियन आहत हो रहे हैं। निशाना साधने वाले लोगों पर सही समय पर सजा मिलनी चाहिए।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी को काला झंडा दिखाने जा रहे समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं को क्राइम ब्रांच ने हिरासत में लिया
पुलवामा आतंकी हमले के बाद पहली बार बनारस आये पीएम नरेन्द्र मोदी ने पाकिस्तान पर कार्रवाई को लेकर कोई बयान नहीं दिया। भारी भीड़ से उत्साहित पीएम नरेन्द्र मोदी ने बनारस सहित पूर्वांचल में किये गये विकास कार्यो का विवरण प्रस्तुत किया। डीरेका में दिव्यांगों से भेंट से लेकर संत रविदास मंदिर में जाकर दर्शन करने के अनुभव को बेहद खास बताया। कांग्रेस पर बिना नाम लिए ही निशाना साधते हुए कहा कि पहले 10 साल में एक बार सरकार कर्ज माफी करती थी जिससे कुछ किसानों को ही फायदा होता था लेकिन हमारी सरकार सभी किसानों तक फायदा पहुंचाने में जुटी है। छोटे किसानों को एक निश्चित रकम उनके खाते में भेजी जायेगी। इसके लिए साढ़े सात लाख करोड़ की व्यवस्था की गयी है, जिससे यूपी के करोड़ों किसान परिवार को लाभ मिलेगा। संसदीय क्षेत्र बनारस को तीन हजार करोड़ से अधिक की सौगात देने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि काशी स्मॉर्ट बनने के साथ अपने संस्कारों को भी सहेजे रख पायेगी। पीएम मोदी ने पांच घंटे के प्रवास के दौरान 3167 करोड़ की 39 परियोजनों का लोकार्पण व 214 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी ने संत रविदास मंदिर में जाकर टेका मत्था
पूर्ण बहुमत की सरकार का महत्व बताने का मौका नहीं छोड़ा
पीएम नरेन्द्र मोदी ने जनसभा के जरिए यह बताने का मौका नहीं छोड़ा कि बहुमत की सरकार ही विकास कर सकती है। पीएम मोदी ने कहा कि वर्ष 2014 में आप लोगों ने पूर्ण बहुमत की सरकार दी थी इसलिए इतने विकास कार्य हुए है। कैंसर अस्पताल, वरूणा नदी को स्वच्छ करने के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी), गाय के लिए दा कान्हा सेंटर, श्रमिक व असंगठित क्षेत्र के कामकारों के लिए अस्पताल, संत रविदास मंदिर का सौन्दर्यीकरण आदि पर भी चर्चा की। साथ ही उज्जवाला, पीएम आवास योजना के लाभर्थियों को सौगात व कुम्हारों को इलेक्ट्रिक चाक भी दिया।
यह भी पढ़े:-मायावती ने बनायी थी योजना, पीएम नरेन्द्र मोदी ने मूर्त रूप देकर साधे कई समीकरण
जनसभा के बाद दिव्यांगजनों को किया उपकरण का वितरण
पीएम नरेन्द्र मोदी ने जनसभा के बाद दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल व अन्य उपकरणों का वितरण किया। पीएम मोदी ने खुद कहा कि डीरेका के हेलीपैड पर दिव्यांगजनों से मुलाकत हुई है सभी अपने-अपने क्षेत्र में खास प्रतिभा रखते हैं मैं उनके उज्जवल भविष्य व स्वास्थ्य की कामना करता हूं।
यह भी पढ़े:-जब दिव्यांग ने सुनायी शायरी तो पीएम नरेन्द्र मोदी ने लगा लिया गले