वाराणसी

जनता ने कहा कि चार साल में कर दिया इतना विकास, पीएम मोदी को कोई नहीं करा पायेगा चुनाव

बाबतपुर फोन लेन बनने से लोगों में खुशी का माहौल, कहा दुनिया में देश को प्रतिनिधित्व करती आयी है काशी नगरी
2 min read
• •
Updated: 12 Nov 2018, 3:15 PM IST
PM Narendra Modi
PM Narendra Modi

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी ने बनारस को जो सौगात दी है उससे जनता बेहद खुश है। बाबतपुर फोन लेने जिस आकर्षण ढंग से बनाया गया है उसको देख कर लोगों का मन खुश हो गया है। कुछ ही देर में पीएम मोदी का रोड शो के साथ वाजिदपुर में सभा होगी। इसके लिए जनता पहले से ही वहां पर पहुंचने लगी है। काशी के लोगों ने कहा कि पीएम मोदी ने चार साल में ही दो काम किया है वह दूसरा नहीं कर सकता है। बनारस की संसदीय सीट से फिर पीएम मोदी चुनाव लड़ते हैं तो उनका जीतना तय है।
यह भी पढ़े:-मोहन भागवत बढ़ायेंगे राम मंदिर मुद्दे पर केन्द्र सरकार पर दबाव, पीएम नरेन्द्र मोदी से हो सकती मुलाकत

पवन मिश्रा ने कहा कि बाबतपुर फोर लेन, फ्लाईओवर बन जाने से हम लोगों को बहुत राहत मिली है। आने-जाने का समय बचेगा। पीएम मोदी के बनारस से चुनाव जीतने पर कहा कि निश्चय ही पीएम फिर से चुनाव जीतेंगे। रवि प्रकाश ने कहा कि जिस सुव्यवस्थित ढंग से बाबतपुर फोर लेन बनाया गया है वह अपने आप में बेजोड़ है। फोर लेन इतना खूबसूरत है कि उसे देख कर तनाव कम हो जाता है। एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि दुनिया की सबसे प्राचीनतम नगरी काशी है यह महादेव की नगरी है। दुनिया में भारत का प्रतिनिधित्व काशी करती आयी है और आने वाले समय में भी प्रतिनिधित्व करती रहेगी। उन्होंने कहा कि चार साल में ही पीएम मोदी ने बनारस का इतना विकास कर दिया है कि शहर की स्थिति बदल गयी है। पीएम मोदी के काम को कितने अंक दिये जायेंगे के प्रश्र पर कहा कि १०० में 100नम्बर देते हैं फिर से पीएम मोदी को चुनाव जीतने से कोई नहीं रोक सकता है।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी कुछ घंटों में देंगे 24 अरब की सौगात, जानिए कौन सी है योजना

24 अरब की सौगात देने आ रहे हैं पीएम मोदी
पीएम मोदी कुछ देर में बनारस में 24 अरब की सौगात देने आ गये हैं। बाबतपुर फोर लेन, रिंग रोड़-1,दीनापुर एसटीपी की सौगात देंगे। पीएम मोदी के आगमन होते ही सुरक्षा के सख्त बंदोबस्त किये गये हैं। पीएम की आगवानी केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकारी, सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या आदि ने की।
यह भी पढ़े:-
देश की आजादी के बाद पहली बार मिलेगी वाटर हाइवे की सौगात, इतिहास रचने के साथ मास्टर स्ट्रोक खेलेंगे पीएम नरेन्द्र मोदी

Published on: