वाराणसी

पीएम नरेन्द्र मोदी का कायम है जलवा, सभा में उमड़ी इतनी भीड़ कि विरोधी दल के उड़ गये होश

युवाओं में रहा जबरदस्त उत्साह, मोदी-मोदी नारे के चलते रोकना पड़ा पीएम को अपना भाषण
2 min read
• •
Updated: 12 Nov 2018, 8:59 PM IST
PM Narendra Modi
PM Narendra Modi

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी का जलवा अभी कायम है। पीएम के संसदीय क्षेत्र में हुई जनसभा में प्रधानमंत्री को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। हरहुआ के वाजिदपुर में हुई पीएम मोदी की रैली में जबरदस्त भीड़ उमड़ी। युवाओं का उत्साह आसमान पर पहुंच गया था।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी ने काशी में पहुंचने के बाद रचा इतिहास, देश का पहला वाटर हाइवे राष्ट्र को समर्पित

सभा स्थल पर युवाओं ने इतना अधिक मोदी-मोदी के नारे लगाये कि पीएम को अपना भाषण कई बार रोकना पड़ा। अंत में पीएम मोदी ने समर्थन व प्यार देने के लिए युवाओं को धन्यवाद दिया इसके बाद कहा कि अब नारे लगाना बंद करे तो मैं अपनी बात आरंभ करे। इसके बाद भी युवा नहीं माने और जमकर मोदी-मोदी के नारे लगाते रहे। पीएम मोदी की जनसभा में पचास हजार से अधिक की भीड़ उमड़ी। पीएम के आने से पहले ही पंडाल में लोग पहुंचने लगे थे और जैसे ही पीएम आये सारी सीट भर गयी। भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए पंडाल में अर्ध सैनिक बल के लोग भी बैठाये गये थे ताकि किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
यह भी पढ़े:-नेचर, कल्चर व एडवेंचर का संगम बनेगी काशी-पीएम नरेन्द्र मोदी

पीएम मोदी के लिए दांव पर लगायी ढाई हजार की जैकेट
पीएम नरेन्द्र मोदी के सभा स्थल पर उन लोगों को प्रवेश करने से रोक दिया गया था जो काला कपड़े पहने थे। ऐसे लोगों को सुरक्षाकर्मी बैरंग वापस लौटा देते थे। इसी बीच ढाइ हजार की काली जैकेट पहने बाबतपुर निवासी युवक दुर्गेश सिंह सभा स्थल के पास पहुंचा। सुरक्षाकर्मियों ने युवक को अंदर प्रवेश करने से रोक दिया। सुरक्षाकर्मियों ने कहा कि काली जैकेट पहन कर किसी भी हाल में सभा स्थल में प्रवेश नहीं करने दिया जायेगा। इसके बाद दुर्गेश ने कहा कि बनारस को इतनी सौगात देने वाले पीएम मोदी का भाषण सुने बिना वह नहीं जायेगा। सुरक्षाकर्मियों ने जब उसे अंदर प्रवेश नहीं दिया तो उसने अपनी ढाई हजार की जैकेट को दांव पर लगाते हुए उतार कर सभा स्थल के बाहर रख दिया और पीएम का भाषण सुनने के बाद ही वापस आया।
यह भी पढ़े:-लोगों ने किया कुछ ऐसा कि पीएम नरेंद्र मोदी को रोकना पड़ा भाषण

Published on: