वाराणसी

पुलिस एनकाउंटर में पचास हजार के इनामी के ढेर होते ही पकड़ा गया जेएचवी मॉल डबल मर्डर का शूटर

क्राइम ब्रांच की सूचना पर बिहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कैंट पुलिस व क्राइम ब्रांच को थी फरार बदमाश की तलाश
2 min read
• •
Updated: 14 Nov 2018, 1:22 PM IST
 JHV Mall Double murder accused Kundan seth
JHV Mall Double murder accused Kundan seth

वाराणसी. बनारस के जेएचवी मॉल में 31 अक्टूबर को हुए डबल मर्डर का शूटर कुंदन पुलिस व क्राइम ब्रांच से बचने के लिए पचास हजार के इनामी के शरण में था। भोजपुर पुलिस ने कुख्यात अपराधी मनीष सिंह उर्फ हीरो को एनकाउंटर में ढेर करने के साथ उसके दो साथियों को भी पकड़ा है। पकड़े गये एक साथी का नाम कुंदन है जो जेएचवी मॉल डबल मर्डर का एक मुख्य शूटर है। सूचना मिलते ही पुलिस जानकारी लेने में जुट गयी है। एसपी क्राइम ज्ञानेन्द्र प्रसाद ने कहा कि पकड़ा गया बदमाश कुंदन है जो जेएचवी कांड के बाद से ही फरार चल रहा था। बनारस क्राइम ब्रांच की सूचना पर ही बिहार पुलिस ने भोजपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए पचास हजार के इनामी कुंदन को पकड़ा है।
यह भी पढ़े:-JHV मॉल डबल मर्डर के मुख्य आरोपी ने बताया कैसे असलहा लेकर सिक्योरिटी को दिया धोखा, साथी ने क्यों चलायी गोली

कुंदन के पकड़े जाने से कैंट पुलिस व क्राइम ब्रांच ने राहत की सास ली है। देश में अपने तरह की पहली घटना जेएचवी मॉल में डबल मर्डर था। पीएम नरेन्द्र मोदी का संसदीय क्षेत्र होन के चलते सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस घटना को लेकर सख्त रुख अपनाया था। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने आरोपियों को पकडऩे के लिए पुलिस की 12 टीम लगायी थी। क्राइम बा्रंच प्रभारी विक्रम सिंह ने इस मामले से जुड़े रोहित सिंह को गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया था इसके बाद घटना का मुख्य आरोपी आलोक उपाध्याय को भी क्राइम ब्रांच प्रभारी व इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय ने कैंट पुलिस स्टेशन से गिरफ्तार किया था इसके बाद भी हत्या करने वाले दोनों शूटर कुंदन व ऋषभ फरार चल रहे थे। बिहार पुलिस ने कुंदन को पकड़ लिया है अब सिर्फ ऋषभ की तलाश बाकी है।
यह भी पढ़े:-JHV डबल मर्डर केस में मुख्य आरोपी के गर्लफ्रेंड की भूमिका की होगी जांच

दो लोगों को मौत देने के बाद बिहार भाग गये थे तीनों बदमाश
कुंदन सेठव ऋषभ दोनों बिहार के आरा के निवासी थी। कुंदन नारायनपुर आरा भोजपुर का निवासी थी। डबल मर्डर का मुख्य आरोपी आलोक उपाध्याय चंदौली का निवासी था और महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के आईआरपीएम का छात्र था। कुंदन व ऋषभ दोनों ही काशी विद्यापीठ में प्रवेश लेना चाहते थे और बनारस में किराये का मकान लेकर रहते थे। पुलिस विभाग में इस बात तक की चर्चा थी कि जेएचवी मॉल के आरोपियों को पकडऩे के दौरान किसी तरह का हमला करते हैं तो पुलिस गोली चलाने का मौका नहीं छोडऩे वाली है, लेकिन अभी तक पुलिस को मौका नहीं मिला और दो आरोपी पकड़े गये।
यह भी पढ़े:-तीन साथियों के साथ मिल कर किया इतना बड़ा अपराध, सिर पर हो गया 50 हजार का इनाम

Updated on:
14 Nov 2018, 1:22 PM IST
Published on: