वाराणसी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने थपथपायी थी अधिकारियों की पीठ, पुलिस ने पूछताछ के नाम पर मेयर पति के कर्मचारियों की जमकर पिटाई की

बीती देर रात इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जानिए क्या है कहानी
2 min read
• •
Updated: 6 Mar 2019, 3:23 PM IST
 Mayor Smt Mridula Jaiswal shop worker
Mayor Smt Mridula Jaiswal shop worker

वाराणसी. सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रवासी सम्मेलन में पुलिस के अच्छे व्यवहार पर अधिकारियों की पीठ थपथपायी थी। सीएम योगी के बनारस से जाते ही पुलिस ने मेयर पति की दुकान में हुई चोरी मामले में पूछताछ के तीन वहां के तीन कर्मचारियों को बुलाया। कर्मचारियों का आरोप है कि पुलिस ने चोरी का जुर्म कबूलने के लिए जमकर पिटाई की। तीन कर्मचारियों को इतनी बेरहमी से पीटा गया कि वह खड़े होने के लायक भी नहीं बचे। बीती देर रात तीनों को शिवप्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। मेयर श्रीमती मृदुला जायसवाल अपने पति राधाकृष्ण जायसवाल के साथ घायलों का हाल जाना।
यह भी पढ़े:-बसपा में मिल सकता है इतने ब्राह्मण व मुस्लिमों को टिकट, अंसारी बंधुओं पर लगी सबकी निगाहे

IMAGE CREDIT: Patrika

सीएम योगी आदित्यनाथ 5 मार्च की रात को बनारस पहुंचे थे। सर्किट हाउस में विकास कार्यो की समीक्षा के दौरान प्रवासी सम्मेलन में अधिकारियों के अच्छे व्यवहार पर उनकी पीठ थपथपायी थी। सीएम योगी के जाते ही चेतगंज पुलिस ने मेयर पति की दुकान में हुई चोरी का खुलासा करने के लिए वहां कार्यरत तीन कर्मचारी प्रभुनाथ यादव, बाबू अहमद व आनंद कुमार को पूछताछ के लिए थाने लाया गया। आरोप है कि पुलिस ने यहां पर तीनों की जमकर पिटाई की। कर्मचारियों ने खुद बताया कि चोरी का जुर्म कबूलने के लिए ही उनकी बर्बरता से पिटाई की गयी है। काफी देर तक पिटाई करने के बाद भी पुलिस को जब कुछ जानकारी नहीं मिली तो कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में तीनों की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है।
यह भी पढ़े:-यूपी की इन 26 सीट पर होगा बेहद दिलचस्प चुनावी मुकाबला, कभी सपा व बसपा तो कभी बीजेपी को मिलती है विजय

पुलिस ने इतना पीटा की कर्मचारियों का चलना हुआ मुश्किल
पुलिस ने तीनों कर्मचारियों को इतना अधिक पीटा है कि वह बैठ या खड़े तक नहीं हो सकते हैं। पेट के बल ही उन्हें लेटे रहना पड़ रहा है। बताते चले कि बनारस की मेयर श्रीमती मृदुला जायसवाल के पति राधाकृष्ण जायसवाल की पिपलानी कटरा स्थित मोटर पाटर््स की दुकान में ४० हजार रुपये चोरी हो गये थे जिससे बाबत चेतगंज थाने में तहरीर दी गयी थी। पुलिस ने पिटाई से इंकार किया है। पुलिस ने मेयर के परिजनों पर ही आरोप लगाया है। फिलहाल इस मामले की जांच सीओ स्तर के अधिकारी से कराने की तैयारी है। चेतगंज पुलिस ने मेयर के पति पर ही मारपीट करने का आरोप लगाया है।
यह भी पढ़े:-जाह्नवी कपूर ने जन्मदिन से पहले काशी विश्वनाथ मंदिर में किया दर्शन, ब्लू लस्सी का लिया स्वाद

Updated on:
6 Mar 2019, 3:23 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘सिर्फ इज्जत बचाने के लिए ऐसे बयान दे रही सपा’, एमएलसी चुनावों पर अखिलेश के आरोपों पर बरसे बृजेश पाठक

Air Show: कड़ी धूप के बीच ‘शौर्य की उड़ान’ देखने पहुंचे लोग, ‘सारंग’ की चमक से पटा सोशल मीडिया, महिला पायलट्स की तारीफ

‘जब बीजेपी समर्थक झगड़े पर उतारू हो जाएं तो समझ लीजिए उनका कैंडिडेट हार रहा’, सपा एमएलसी से धक्का-मुक्की पर सांसद विरेंद्र सिंह

‘रागिनी सोनकर खुद बीजेपी जॉइन करना चाहती हैं’, सपा विधायक के धमकाने के आरोप पर एमएलसी धर्मेंद्र सिंह

MLC Election: वाराणसी में शुरू हुआ मतदान, 75 हजार मतदाता चुनेंगे अपना जनप्रतिनिधि, मैदान में 34 प्रत्याशी