वाराणसी

SSP के रियल्टी चेक में फेल हो गये चार थानेदार

पुलिस कप्तान ने लगायी फटकार, मौके पर रहे पुलिसकर्मियों के खिलाफ होगी कार्रवाई
2 min read
• •
Updated: 17 Aug 2018, 3:54 PM IST
UP Police
UP Police

वाराणसी. आम जनता की पुलिस से सबसे बड़ी शिकायत मुकदमा दर्ज नहीं करना होती है। बिना पैरवी के पुलिस मुकदमा तक दर्ज नहीं करती है। बनारस के एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने थानों की कार्यप्रणाली का रियल्टी चेक कराया है जिसमे चार थानेदार फेल हो गये हैं। पुलिस कप्तान ने चारों थानेदार को फटकार लगाने के साथ ही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।
यह भी पढ़े:-माफिया से माननीय बने बृजेश सिंह को मिली सबसे बड़ी राहत, सिकरौरा नरसंहार में कोर्ट ने किया बरी


एसएसपी ने पुलिस थानों की कार्यप्रणाली जानने के लिए आम लोगों को वहां पर भेजा। किसी ने मोबाइल गायब होने की शिकायत की तो किसी ने पड़ोसियों से मारपीट होने की बात बतायी। कैंट, दशाश्वमेध, कोतवाली, आदमपुर, रामनगर, चौक, लक्सा, फूलपुर, बड़ागांव, जंसा आदि थानों पर तैनात पुलिसकर्मियों ने लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लिया। साथ ही आवश्यक कार्रवाई भी की। जबकि भेलूपुर, लंका, चौबेपुर व चोलापुर थाने में लोगों की शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे नाराज एसएसपी ने चारों थानेदारों को जमकर फटकार लगायी है। साथ ही मौके पर उपस्थित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।
यह भी पढ़े:-फर्जी शस्त्र लाइसेंस से अपराधियों को मिल रहा ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से असलहा

लोकसभा चुनाव से पहले ही सभी दलों की है बनारस पर निगाहे
पीएम नरेन्द्र मोदी का संसदीय क्षेत्र होने के चलते बनारस पर सभी दलों की निगाहे लगी है। लोकसभा चुनाव २०१९ में बनारस की कानून व्यवस्था बड़ा मुद्दा बन सकती है इसके चलते सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी बनारस पर विशेष ध्यान दिया है ऐसे में एसएसपी भी यहां की पुलिस के पेंच कसने में जुटे हुए है। सिगरा थाना को पहले ही मॉडल थाना बनाने की तैयारी चल रही है। अब पुलिस को भी चुस्त बनाया जा रहा है।
यह भी पढ़े:-क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता, 20 हजार के इनामी के साथ 1.25 करोड़ की हेरोइन बरामद

Published on: