वाराणसी

पीएम मोदी के गढ़ में मां गंगा से लेकर काशी विश्वनाथ तक के सफर में सभी समीकरण साध गयी प्रियंका गांधी

लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस को होगा इस दौरे का लाभ, पूर्व पीएम का नमन कर परिवार की परम्परा को भी निभाया
2 min read
• •
Mar 20, 2019
Priyanka Gandhi
Priyanka Gandhi

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी के गढ़ बनारस में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कई समीकरणों को साध गयी है। मिर्जापुर से रामनगर की धरती पर उतरने के साथ ही पूर्व पीएम स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के आवास पर जाकर परिवार की परम्परा को निभाया है। कार्यकर्ताओं के साथ होली खेल कर साबित किया कि उनके व समर्थकों के बीच कोई दूरी नहीं है।
यह भी पढ़े:-रामनगर में प्रियंका गांधी का हुआ भव्य स्वागत, सेल्फी लेने की मची रही होड़

प्रियंका गांधी के इस दौरे का लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस को फायदा हो सकता है। बनारस का सांसद बनने से पहले व देश के पीएम बनने के बाद नरेन्द्र मोदी ने जिस जगहों को साधा था उन सभी जगहों पर जाकर प्रियंका गांधी ने बड़ी लकीर खीचने का प्रयास किया है। रामनगर में पूर्व पीएम स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्र्यापण किया। इसके बाद आवास पर जाकर शास्त्री मेमोरियल भी देखा। प्रियंका ने कार को छोड़ कर पैदल सफर करके अधिक से अधिक लोगों को जोडऩे का प्रयास किया। गंगा के जरिए अस्सी घाट पर पहुंची प्रियंका गांधी ने सांची बात की। मां गंगा को प्रणाम करने के साथ होलिका का पूजन किया। इसके बाद काशी विश्वनाथ मंदिर में जाकर दर्शन किया। प्रियंका गांधी ने वहां से निकल कर रोड शो किया और फिर कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली। साफ्ट हिन्दू से लेकर मां गंगा से अपना नाता जोड़ कर पूर्वांचल में नये समीकरण बनाने की पहल की है। बीजेपी ने प्रियंका गांधी के धर्म को लेकर जो सवाल खड़े करना का प्रयास किया था उसका पहले ही प्रियंका गांधी ने जवाब दे दिया है। प्रियंका गांधी के इस दौरे से पूर्वांचल में कांग्रेस को संजीवनी मिल सकती है।
यह भी पढ़े:-प्रियंका गांधी के कार्यक्रम में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में हुई मारपीट, पीएम मोदी के नारे लगाने पर बीजेपी कार्यकर्ता की पिटाई

जब प्रियंका ने कहा कि इतनी दूर से आयी हूं, मेरी बात तो सुनिए
प्रियंका गांधी को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह रहा। प्रियंका पर पुष्प वर्षा करने से लेकर चौकीदार चोर नारे गुंजते रहे। अस्सी घाट पर प्रियंका गांधी के सामने इतने नारे लगने लगे कि उन्हें कहना पड़ा कि इतनी दूर से आयी हूं। मेरी बात तो सुनिए। किसान, छात्र व मछुआरों को साधते हुए कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने पहले ही कहा है कि उनक सरकार आयी तो अलग से मत्य विभाग बनेगा।
यह भी पढ़े:-प्रियंका गांधी के कार्यक्रम में गयी मोदी समर्थक छात्रा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लगाया बदसलूकी का आरोप

Updated on:
20 Mar 2019 04:49 pm
Published on:
20 Mar 2019 04:49 pm
Also Read
View All
काशी में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नजारा, तीन दिवसीय एयर शो की शुरुआत, महिला पायलट्स भी दिखा रहीं वायुसेना का शौर्य

एयर शो के अभ्यास के चलते यात्री विमानों की उड़ान में देरी, फ्लाइट्स से उतारा गया, नहीं मिली इजाजत

Air Show Varanasi: काशी-महादेव के नाम पर रखे 25 फार्मेशन में दिखेगा वायुसेना का दम, इन विमानों ने अभ्यास को दिया अंतिम रूप, जानें क्या है खास

एयर शो में पहली बार होगी ‘प्रचंड’ गर्जना, एक साथ 20 लाख लोग देखेंगे वायु सेना की ताकत, थल सेना-नेवी भी होगी शामिल

एयर शो के लिए दुल्हन की तरह सज रही काशी: दीवारों पर ऊकेरी जा रही कलकृतियां, विदेशी मेहमान संस्कृति से होंगे रूबरू