वाराणसी

यूपी की इन 26 सीट पर होगा बेहद दिलचस्प चुनावी मुकाबला, कभी सपा व बसपा तो कभी बीजेपी को मिलती है विजय

इन सीटों पर जिस दल का हुआ कब्जा, यूपी की सियासत में उसकी पकड़ होगी सबसे मजबूत
4 min read
• •
Updated: 5 Mar 2019, 5:16 PM IST
PM Narendra Modi, Akhilesh Yadav, Mayawati, Rahul Gandhi
PM Narendra Modi, Akhilesh Yadav, Mayawati, Rahul Gandhi

वाराणसी. यूपी की इन 26 सीटों की कहानी बेहद दिलचस्प है। इन सीटों पर कभी सपा व बसपा तो कभी बीजेपी को विजय मिलती है। वर्ष 2014 में एक सीट को छोड़ दिय जाये तो बीजेपी ने ही सारी सीटों पर जीत हासिल की थी। यूपी की सत्ता पर उसी दल का दबदबा रहता है जो इन सीटों पर अपनी ताकत दिखा पाता है। लोकसभा चुनाव 2019 से पहले ही अखिलेश यादव व मायावती ने गठबंधन कर लिया है। ऐसे में पूर्वांचल की इन सीटों पर सपा व बसपा की ताकत बढ़ गयी है। बीजेपी को पीएम नरेन्द्र मोदी के मैजिक व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की व्यूह रचना का सहारा है जिसके बल पर इन सीटों पर फिर से विजय हासिल करने का दावा किया जा रहा है।
यह भी पढ़े:-भारत व पाकिस्तान के युद्ध को लेकर ज्योतिषाचार्य की सबसे बड़ी भविष्यवाणी, विश्व भर में मचेगा हड़कंप







यूपी की इन 26 सीटों पर होगा जबरदस्त चुनावी मुकाबला
1-आजमगढ़:- वर्ष 2014 में इस सीट से मुलायम सिंह यादव ने चुनाव जीता था जबकि बीजेपी के बाहुबली रमाकातं यादव दूसरे व तीसरे स्थान पर बसपा प्रत्याशी गुड्डू जमाली थे इस बार यह सीट महागठबंधन में सपा का प्रत्याशी लड़ाने के लिए मिली है।
2-लालगंज से बीजेपी की प्रत्याशी नीलम सोनकर ने चुनाव जीता था जबकि सपा प्रत्याशी बेचाई सरोज दूसरे नम्बर व बसपा प्रत्याशी बलिराम तीसरे नम्बर पर थे इस बार यह सीट बसपा के खाते में आयी है।
3-घोसी लोकसभा सीट से बीजेपी के हरिनारायण राजभर ने जीत हासिल की थी जबकि बसपा के दारा सिंह चौहान दूसरे व कौमी एकता दल के बाहुबली मुख्तार अंसारी तीसर नम्बर पर थे। इस बार यह सीट बसपा के खाते में आयी है।
4-बलिया लोकसभा सीट से बीजेपी के भरत सिंह ने चुनाव जीता था। सपा प्रत्याशी नीरज शेखर द्वितीय व कौमी एकता दल के अफजाल अंसारी तीसरे नम्बर पर आये थे इस बार यह सीट सपा प्रत्याशी को मिली है।

5-चंदौली से बीजेपी के डा.महेन्द्रनाथ पांडेय ने चुनाव जीता था और बसपा प्रत्याशी अनिल कुमार मौर्या दूसरे व सपा प्रत्याशी रामकिशुन यादव तीसरे स्थान पर थे इस बार इस सीट पर सपा प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।
6-गाजीपुर से बीजेपी के मनोज सिन्हा ने सपा प्रत्याशी शिवकन्या कुशवाहा को चुनाव हराया था बसपा के कैलाश नाथ सिंह यादव को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा था इस बार इस सीट से गठबंधन के तहत बसपा प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरेंगे।
7-जौनपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के केपी सिंह ने चुनाव जीता था। बसपा प्रतयाशी सुभाष पांडेय द्वितीय व सपा प्रत्याशी पारसनाथ यादव तीसरे स्थान पर थे इस बार गठबंधन के तहत इस सीट से बसपा प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।
8-मछलीशहर सीट से बीजेपी के रामचरित्र निषाद विजयी हुए थे। बसपा के भोलेनाथ दूसरे व सपा के तूफानी सरोज तीसरे स्थान पर थे इस बार इस सीट से बसपा प्रत्याशी चुनाव में दम दिखायेंगे।

9-भदोही लोकसभा सीट से बीजेपी के वीरेन्द्र सिंह ने जीत हासिल की थी जबकि बसपा के राकेशधर त्रिपाठी दूसरे व सपा की सीमा सिंह तीसरे स्थान पर थी इस बार यह सीट बसपा को चुनाव लडऩे के लिए मिली है।
10- इलाहाबाद से बीजेपी के श्याम चरण गुप्त ने चुनाव जीता था और सपा के रेवती रमन सिंह दूसरे व बसपा प्रत्याशी केशरी देवी तीसरे स्थान पर थी इस बार सपा अपने प्रत्याशी उतारेगी।
11- फूलपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के केशव प्रसाद मौर्या ने चुनाव जीता था लेकिन बाद में हुए उपचुनाव में सपा व बसपा गठबंधन से नागेन्द्र पटेल ने चुनाव जीता था इस बार यह सीट सपा को चुनाव लडऩे के लिए मिली है।
12-बस्ती लोकसभा सीट पर बीजेपी के हरीश द्विवेदी संसद पहुंचे थे। सपा के बृजकिशोर सिंह दूसरे व बसपा के राम प्रसाद चौधरी तीसरे स्थान पर थे इस बार यह सीट बसपा को मिली है।

13-संतकबीर नगर से बीजेपी की शरद त्रिपाठी विजय हुए थे जबकि बसपा के भीष्म शंकर दूबे दूसरे व भालचंद्र यादव तीसरे स्थान पर थे इस बार यह सीट बसपा को मिली है।
14-डुमरियागंज लोकसभा सीट से बीजेपी के जगदंबिका पाल ने जीत हासिल की थी बसपा के मो.मुकीम को दूसरा व सपा के माता प्रसाद पांडेय के तीसरा स्थान मिला था इस बार यह सीट बसपा को मिली है।
15-वाराणसी से बीजेपी के नरेन्द्र मोदी ने चुनाव जीता था। सपा प्रत्याशी चौथे व बसपा उम्मीदवार पांचवे स्थान पर आये थे इस सीट पर सपा अपने उम्मीदवार उतारेगी।
16-मिर्जापुर लोकसभा सीट से बीजेपी की सहयोगी दल अपना दल की अनुप्रिया पटेल चुनाव जीती थी। बसपा के समुद्र बिंद दूसरे व सपा के सुरेन्द्र सिंह पटेल तीसरे स्थान पर थे इस बार यह सीट सपा को चुनाव लडऩे के लिए मिली है।

17-प्रतापगढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी के सहयोगी अपना दल के हरिवंश ने जीत हासिल की थी जबकि बसपा के आसिफ निजामुद्दीन सिद्दीकी व सपा के प्रमोद पटेल तीसरे स्थान पर थे इस बार यह सीट बीएसपी को चुनाव लडऩे के लिए मिली है।
18-फतेहपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के साध्वी निरंजन ज्योति ने चुनाव जीता था। बसपा के अफजल सिद्दीकी दूसरे व सपा के राकेश सचान तीसरे स्थान पर थे इस बार यहां पर बसपा अपने प्रत्याशी उतारेगी।
19-रॉबर्ट्सगंज लोकसभा सीट से बीजेपी के छोटेलाल चुनाव जीते थे जबकि बसपा के शारदा प्रसाद दूसरे व सपा के पकौड़ी लाल तीसरे स्थान पर थे इस बार यह सीट सपा को चुनाव लडऩे के लिए मिली है।
20-बांसगांव लोकसभा सीट से बीजेपी के कमलेश पासवान ने चुनाव जीता था। बसपा के सदल प्रसाद दूसरे व सपा के गोरख प्रसाद तीसरे स्थान पर थे। इस सीट से अब बसपा प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।

21-देवरिया से बीजेपी के कलराज मिश्र ने चुनाव जीता था जबकि बसपा क नियाज अहमद दूसरे व सपा के बालेश्वर यादव तीसरे स्थान पर थे इस बार यह सीट बसपा उम्मीदवार को चुनाव लडऩे के लिए मिली है।
22-सलेमपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के रवीन्द्र कुशवाहा ने चुनाव जीता था। बसपा के रविशंकर सिंह दूसरे व सपा के हरिशंकर सहाय तीसरे स्थान पर थे। इस बार यह सीट बसपा को चुनाव लडऩे के लिए मिली है।
23-गोरखपुर लोकसभा सीट से योगी आदित्यनाथ ने चुनाव जीता था बाद में इस सीट पर हुए उपचुनाव में बसपा के सहयोग से सपा के इंजीनियर प्रवीन निषाद ने चुनाव जीता था अब इस सीट पर सपा प्रत्याशी चुनाव लड़ेगा।
24- कुशीनगर लोकसभा सीट से बीजेपी के राकेश पांडेय ने चुनाव जीता था। कांग्रेस प्रत्याशी आरपीएन सिंह दूसरे व बसपा के संगम मिश्रा तीसरे स्थान पर थे। अब सपा अपने प्रत्याशी उतारेगी।

25-महराजगंज सीट से बीजेपी के पंकज चौधरी ने चुनाव जीता था। बसपा के काशीनाथ शुक्ला दूसरे व सपा के अखिलेश तीसरे स्थान पर थे। इस बार यह यहां से सपा चुनाव लड़ेगी।
26-कौशांबी से बीजेपी के विनोद सोनकर चुनाव जीते थे। दूसरे स्थान पर सपा के शैलेन्द्र कुमार व तीसरे स्थान पर बसपा के सुरेश पासी थी। इस बार यह सीट सपा को चुनाव लड़ाने के लिए गठबंधन ने दी है।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी ने पूरा किया अपना वायदा, शहीद के पत्नियों को सरकार दे रही यह पद

Published on:
Also Read
View All
एयर शो में शामिल होने काशी पहुंचे रक्षा मंत्री और सीएम योगी, रविवार को आएंगे पीएम, जानें क्या है कार्यक्रम

‘सिर्फ इज्जत बचाने के लिए ऐसे बयान दे रही सपा’, एमएलसी चुनावों पर अखिलेश के आरोपों पर बरसे बृजेश पाठक

Air Show: कड़ी धूप के बीच ‘शौर्य की उड़ान’ देखने पहुंचे लोग, ‘सारंग’ की चमक से पटा सोशल मीडिया, महिला पायलट्स की तारीफ

‘जब बीजेपी समर्थक झगड़े पर उतारू हो जाएं तो समझ लीजिए उनका कैंडिडेट हार रहा’, सपा एमएलसी से धक्का-मुक्की पर सांसद विरेंद्र सिंह

‘रागिनी सोनकर खुद बीजेपी जॉइन करना चाहती हैं’, सपा विधायक के धमकाने के आरोप पर एमएलसी धर्मेंद्र सिंह