वाराणसी

सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट, अध्यापक निलम्बित

10 अगस्त को शेयर की गई थी पोस्ट
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Sep 2018, 11:17 AM IST
CM yogi
CM yogi

वाराणसी. फेसबुक पर सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक फोटो और टिप्पणी पोस्ट करना प्राथमिक विद्यालय, मरूई के गुरूजी को महंगा पड़ गया हैं। बीएसए ने इसे गंभीरता से लेते हुए पिंडरा ब्लॉक के सहायक अध्यापक योगेंद्र पाल को तत्काल निलम्बित कर दिया।


बीएसए जय सिंह के जारी आदेश में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक चित्र पोस्ट करना व कमेंट्स करना आपराधिक कृत्य है। बावजूद योगेंद्र ने फेसबुक पर मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक फोटो पोस्ट की। यही नहीं उन्होंने उनके खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी भी की है। कहा कि किसी सम्मानित व्यक्ति के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करके उसकी छवि खराब करना, चरित्र हनन घोर अनुशासनहीनता है।


10 अगस्त को शेयर की गई थी पोस्ट
बीएसए जय सिंह ने बताया है कि दस अगस्त को उक्त शिक्षक ने अपने मोबाइल से अपमानजनक पोस्ट शेयर किया था। सोशल साइट्स पर ऐसी टिप्पणी करना आपराध है। सोशल नेटवर्किंग साइट पर अवांछनीय, अभद्र पोस्ट साझा करना शिक्षक आचरण नियमावली के भी खिलाफ है। निलंबन अवधि में योगेंद्र पाल बीआरसी आराजीलाइन से सम्बद्ध रहेंगे। एबीएसए (पिंडरा) अशोक कुमार श्रीवास्तव जांच अधिकारी बनाया गया है। उन्हें 15 दिन के भीतर जांच रिपोर्ट देनी है।

Published on:
Also Read
View All
‘जब बीजेपी समर्थक झगड़े पर उतारू हो जाएं तो समझ लीजिए उनका कैंडिडेट हार रहा’, सपा एमएलसी से धक्का-मुक्की पर सांसद विरेंद्र सिंह

‘रागिनी सोनकर खुद बीजेपी जॉइन करना चाहती हैं’, सपा विधायक के धमकाने के आरोप पर एमएलसी धर्मेंद्र सिंह

MLC Election: वाराणसी में शुरू हुआ मतदान, 75 हजार मतदाता चुनेंगे अपना जनप्रतिनिधि, मैदान में 34 प्रत्याशी

वनवास के बाद भाइयों से मिले भगवान राम, काशी में निभाई गई सदियों पुरानी परंपरा, शाही परिवार भी हुआ शामिल

काशी में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नजारा, तीन दिवसीय एयर शो की शुरुआत, महिला पायलट्स भी दिखा रहीं वायुसेना का शौर्य