वाराणसी

आधार कार्ड की तरह मकानों की बनेगी यूनिक आईडी, हर डिजिट में दर्ज होगी ये जानकारियां, अब तक 39 हजार घरों को मिली पहचान

इंसानों के लिए इस्तेमाल की जाने वाली किसी आईडी प्रूफ की तरह अब मकानों का भी यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर (Unique Identification Number) होगा। इसकी शुरुआत भी हो चुकी है
2 min read
आधार कार्ड की तरह मकानों की बनेगी यूनिक आईडी, हर डिजिट में दर्ज होगी ये जानकारियां, अब तक 39 हजार घरों को मिली पहचान
आधार कार्ड की तरह मकानों की बनेगी यूनिक आईडी, हर डिजिट में दर्ज होगी ये जानकारियां, अब तक 39 हजार घरों को मिली पहचान

वाराणसी. इंसानों के लिए इस्तेमाल की जाने वाली किसी आईडी प्रूफ की तरह अब मकानों का भी यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर (Unique Identification Number) होगा। इसकी शुरुआत भी हो चुकी है। प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में घरों को यूनिक आइडेंटिफिकेशन देने की शुरुआत कर दी गई है। शासन के आदेश के बाद मकानों को यूनिक आईडी देने की शुरुआत हुई थी। वाराणसी शहर में अब तक 39000 मकानों को उनकी पहचान मिल गई है। दरअसल, सरकार की मंशा चीजों को डिजिटल करने की है। प्रदेश सरकार डिजिटलाइजेशन पर जोर दे रही है। पहले मकानों की पहचान पते से होती थी। वह आवासीय है या व्यसायिक इसकी पहचान नहीं हो पाती थी। लेकिन अब डिजिटल माध्यम से सारी जानकारी रहेगी। इससे टैक्स भुगतान में भी आसानी होगी।

17 डिजिट का होगा यूआईडी

आमतौर पर इंसानों का आधार कार्ड 12 डिजिट का होता है। लेकिन मकान पर लगने वाले ये यूनिक आईडी नंबर 17 डिजिट का होगा। साथ ही, आधार कार्ड की तरह ही मकानों की यह यूनिक आईडी हर जगह पहचान के तौर पर इस्तेमाल की जाएगी।

इस तरह की होगी यूआईडी

- पहला-दूसरा नंबर- स्टेट कोड

- तीसरा-चौथा नंबर - जिले के कोड

- पांचवा-छटा नंबर - यानी नगर निगम, नगर पालिका या पंचायत कोड.

- सातवां-आठवां नंबर- जोन कोड

इसके बाद वॉर्ड कोड, मोहल्ला कोड और अंत में हाउस कैटेगरी कोड (रेजिडेंशियल है या कॉमर्शियल) लिखा जाएगा। रेजिडेंशियल के लिए मकान पर आर लिखा जाएगा। वहीं, नॉन-रेजिडेंशियल के लिए एन लिखा जाएगा। मिश्रित संपत्ति (Mixed Property) के लिए एम लिखा जाएगा।

39 हजार मकानों को प्राप्त हुई अपनी पहचान

वाराणसी में अब तक 39 हजार मकानों का यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर जारी कर दिया गया है। शहर में कुल भवनों का आंकड़ा 2 लाख 72 हजार है। अफसरों का कहना है कि मकानों की ये यूआईडी आधार के प्रकार सभी स्थानों पर पहचान के रूप में मान्य होगी व सभी विभाग इसी यूआईडी को फाॅलो करेंगे।

Updated on:
14 Feb 2021 12:34 pm
Published on:
14 Feb 2021 12:34 pm
Also Read
View All
गरीबी और बीमारी को तांत्रिक ने बताया ‘ऊपरी साया’: वाराणसी में घर बुलाकर हुई हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तार

विभाजन विभीषिका पर बीजेपी का मौन जुलूस, काशी में स्वतंत्र देव सिंह बोले- आजादी के पहले भी कांग्रेस करती थी मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति

मानसून में बारिश की कमी से बेहाल बनारस, घटने लगा गंगा नदी का जलस्तर, शुरू हुआ नाव का संचालन

फेस स्कैन होते ही बेनकाब होंगे संदिग्ध, हलचल होते ही एक्टिव होगा एआई सिस्टम, लंदन-दुबई की तर्ज पर वाराणसी एयरपोर्ट

‘राम काल्पनिक’ टिप्पणी केस में राहुल गांधी की ओर से जवाब दाखिल, वाराणसी कोर्ट में वकील हुए पेश; 16 सितंबर को अगली सुनवाई