वाराणसी

वंदे भारत एक्सप्रेस पर लगातार फेंके जा रहे पत्थर, अब इन्हें दी गयी सुरक्षा की जिम्मेदारी

देश में पूरी तरह बनायी गयी हाईटेक ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस बनी राजनीति का अखाड़ा, राहुल के ट्रवीट पर पीएम मोदी कर चुके हैं पलटवार
2 min read
• •
Updated: 21 Feb 2019, 2:43 PM IST
Vande Bharat train
Vande Bharat train

वाराणसी. देश में बनी हाईटेक ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस
अब राजनीति का अखाड़ा बनती जा रही है। नई दिल्ली से बनारस के लिए चलायी जा रही इस ट्रेन पर अराजक तत्व लगातार पथराव करके यात्रियों की सुरक्षा को भी गंभीर खतरा पहुंचा रहे हैं। ट्रायल से लेकर अब तक इस ट्रेन पर तीन बार पथराव करके शीशा तोड़ा जा चुकी है, जिसके बाद रेलवे प्रशासन ने इस ट्रेन की सुरक्षा की जिम्मेदारी आरपीएफ को सौंप दी है।
यह भी पढ़े:-क्षत्रिय बाहुबली राजा भैया देंगे सीएम योगी आदित्यनाथ को चुनौती या फिर करेंगे सरेंडर, होगा बड़ा खुलासा

आरपीएफ आईजी ने बकायदा सर्कुलर जारी कर ट्रेन की खास सुरक्षा करने को कहा है। वंदे भारत एक्सप्रेस की सुरक्षा अब आरपीएफ के हवाले की गयी है जबकि जीआरपी सुरक्षा व्यवस्था में अपना पूरा सहयोग देगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय पुलिस की भी भूमिका बढ़ायी गयी है। आईजी के निर्देश के अनुसार जिन सेक्शन से यह ट्रेन गुजरेगी, वहां की आरपीएफ इस ट्रेन की सुरक्षा करेगी। वंदेभारत एक्सप्रेस जिन रूट से गुजरेगी। उस जोन या जिला की पुलिस भी टीम बना कर ट्रेन की सुरक्षा में जुट जायेगी। पथराव से इस ट्रेन को बहुत नुकसान पहुंच रहा है। पूरी तरह वातानुकूलित इस ट्रेन की रफ्तार 100 किलोमीटर से भी अधिक है। पथराव के चलते इस ट्रेन का शीशा टूट रहा है जिससे ट्रेन की रफ्तार पर भी असर पड़ रहा है। इस ट्रेन पर सबसे पहले पथराव ट्रायल के ही समय किया गया था इसके बाद दो बार और पथराव हो चुका है। पथराव की सबसे अधिक घटना टुंडला, दिल्ली, हाथरस व इटावा के पास हुई है।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार की इन दो विभागों ने करायी है किरकिरी, अखिलेश यादव को मिला बड़ा मौका

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन बन चुकी राजनीति का अखाड़ा
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन राजनीति का अखाड़ा बन चुकी है। हरी झंडी दिखाने के बाद पहली बार यात्रा पर निकली इस ट्रेन में कुछ खराबी आ गयी थी इसके बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया था और कहा था कि मोदी जी मेक इन इंडिया फेल हो चुका है। इसके बाद बनारस हुई जनसभा में पीएम मोदी ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना ही पलटवार किया था कहा था कि कुछ लोगों ने देश के इंजीनियर व ट्रेक्नीशियनों का मजाक उड़ाया है जिसकी सजा समय आने पर जनता देगी।
यह भी पढ़े:-क्षत्रिय बाहुबली राजा भैया देंगे सीएम योगी आदित्यनाथ को चुनौती या फिर करेंगे सरेंडर, होगा बड़ा खुलासा

Published on: