वाराणसी

फ़िल्म अभिनेत्री से इस मशहूर सिंगर ने हाथ जोड़कर मांगी माफी, कहा अब आगे से ऐसा नहीं करेंगे

भोजपुरी फ़िल्म अभिनेत्री के साथ मशहूर सिंगर ने कर दी ऐसी हरकतपुलिस तक पहुच गई बात, थाने में ही मांगनी पड़ी माफीजिसके बाद सुलझ सका विवाद
less than 1 minute read
फ़िल्म अभिनेत्री से इस मशहूर सिंगर ने हाथ जोड़कर मांगी माफी, कहा अब आगे से ऐसा नहीं करेंगे
फ़िल्म अभिनेत्री से इस मशहूर सिंगर ने हाथ जोड़कर मांगी माफी, कहा अब आगे से ऐसा नहीं करेंगे

वाराणसी. भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ, पवन सिंह, जैसे अभिनेताओं के साथ फिल्मों में जलवा बिखेरने वाली लोकप्रिय अभिनेत्री अक्षरा सिंह से मशहूर गायक रितेश पांडेय ने ऐसी हरकत कर दिया की मामला थाने तक जा पहुचा। आखिरकार घटों तक चली बातचीत के बाद रितेश को अभिनेत्री अक्षरा सिंह से माफी मांगनी पड़ी जिसके बाद विवाद सुलझ सका।

प्राण जाई पर वचन न जाई से चर्चित हुई भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह इन दिनों बनारस मसान हैं। वो सिंगर रितेश पांडेय के साथ एक शूटिंग के सिलसिले में यहां रुकी हैं। शनिवार को थाना सारनाथ के तिलमापुर स्‍थित एक स्टूडियो में दोनों जब शूटिंग कर रहे थे तो उसी समय शूट को लेकर ही अक्षरा ने रितेश को कुछ सलाह दिया।

रितेश को ये बात नागवार गुजरी की उनके काम में किसी को दखल देने की जरूरत नहीं है। बातचीत चल ही रही थी की रितेश ने स्टूडियो में ही अक्षरा को गालियां देनी शुरू कर दीं। वहां मौजूद लोगों ने रितेश को रोका। इधर उनके इस हरकत से नाराज अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने रविवार को सारनाथ थाने के आशापुर चौकी में जा पहुँची रितेश खिलाफ शिकायत किया।

अक्षरा की तरफ से तहरीर मिलने के बाद रितेश पांडेय को थाने आने को कहा। रविवार को रितेश पांडेय व उनके बड़े भाई राजीव सहित अन्य लोग थाने पर पहुचे और सुलह समझौते के लिए अक्षरा से हिसाब बैठाने लगे। तीन घण्टे तक थाने में रहने के बाद भी अभिनेत्री ने कोई बात नहीं मानीं। इसके बाद आशापुर चौकी पर पहुंच कर गायक रितेश पांडेय ने अपनी गलती की माफी मांगी। उन्होंने आगे फिर ऐसी कोई गलती न दोहराने का भरोसा दिया तब मामला सुलझ सका।

Published on:
25 May 2020 12:40 pm
Also Read
View All
‘देश में 2014 से पहले ऐसे कदम क्यों नहीं उठाए गए’, राष्ट्रीय पोषण माह का उद्घाटन करते हुए सीएम ने विपक्ष पर साधा निशाना

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे में मारे गए अभिषेक का मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार, पिता ने दी मुखाग्नि, बीकॉम करने गया था दिल्ली

एक बार फिर से काशी वासियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, केंद्रीय जल आयोग ने किया सतर्क, गंगा नदी का जलस्तर खतरे की सीमा को कर सकता है पार

देश भर में पोषण मुहिम की होगी शुरुआत, काशी से केंद्रीय मंत्री और सीएम योगी करेंगे उद्घाटन, आंगनबाड़ी में बनेगी प्रबंध समिति

कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में परिजन से लिपटकर रोने वाले सीओ के खिलाफ एनबीडब्ल्यू, वाराणसी की कोर्ट ने रोका वेतन, जानें क्या है मामला