वाराणसी

Weather Alert-पूर्वांचल में कल हो सकती है बारिश, 29 तक रहेगा मौसम का यह हाल

दोपहर बाद आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू, जानिए क्या है कहानी
2 min read
Jan 27, 2020
Rain
Rain

वाराणसी. पूर्वांचल में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। सोमवार की दोपहर के बाद आसमान में बादलों की हल्की आवाजाही शुरू हो गयी है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस व 8.5 न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़े:-डा फिरोज खान के पिता को मिलेगा पद्मश्री, बेटे ने दी यह प्रतिक्रिया

पूर्वांचल का मौसम पिछले कुछ दिनों से शुष्क बना हुआ है। दिन में तेज धूप हो रही है जबकि शाम व सुबह के समय ठंड अपना असर दिखा रही है। जम्मू कश्मीर पर आये पश्चिमी विक्षोभ का असर सोमवार से पूर्वांचल में पहुंचने लगा है जिसके चलते ठंड में कुछ कमी दर्ज की गयी है। जिस तरह से धूप की तेजी बढ़ रही थी उससे लगने लगा था कि जल्द ही ठंड का मौसम खत्म हो जायेगा। लेकिन अभी ऐसा नहीं है। दोपहर बाद आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो गयी थी जबकि देर शाम एक बार फिर आसमान साफ हो गया था। पूर्वांचल में 28 व 29 जनवरी को गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जतायी गयी है उसके बाद जब आसमान साफ होगा तो पहाड़ो से आने कोल्ड फ्रंट का असर पहुंचेगा। इसके चलते पारा एक बार फिर से गिरेगा।
यह भी पढ़े:-नेताजी के प्रपौत्र ने किया सुभाष चन्द्र बोस मंदिर में दर्शन, उतारी आरती

जानिए क्या है मौसम का पूर्वानुमान
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक प्रो.एसएन पांडेय के अनुसार जम्मू कश्मीर पर आये पश्चिमी विक्षोभ के चलते कल व परसो बारिश हो सकती है। गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है और तेज हवा भी चल सकती है। बारिश होने की अधिक उम्मीद दोपहर या फिर देर रात को है। निजी वेदर एजेंसी स्काईमेट के अनुसार पूर्वी यूपी व पूर्वोत्तर राज्यों में कल से मौसम बदल जायेगा। कुछ जगहों पर बादल दिखायी देने से बारिश भी होगी। गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। बिहार तक ट्रफ बनी हुई है उसका असर भी होगा। बारिश का सबसे अधिक प्रभाव गंगीय पश्चिमी बंगाल में 29 जनवरी को दिखायी देगा। यहां पर भारी वर्षा होगी।
यह भी पढ़े:-गणतंत्र दिवस पर विशिष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित

Updated on:
27 Jan 2020 09:00 pm
Published on:
27 Jan 2020 09:00 pm
Also Read
View All
सावन में कांवड़ियों का उत्साह हुआ दोगुना: पब्लिक अनाउंस सिस्टम से बज रहा शिव स्त्रोत, काशी में बुधवार से हुई शुरुआत

कोडिन कफ सिरप तस्करी का मास्टरमाइंड लाया जाएगा भारत, दुबई सरकार ने शुभम जायसवाल की गिरफ्तारी पर जताई सहमति

वाराणसी में कैंसर के मरीज ने अस्पताल की बिल्डिंग से कूदकर की आत्महत्या, लंबे समय से चल रहा था इलाज

क्राइम ब्रांच का कर्मी बनकर चांदी लूटने वालों का पुलिस से सामना, बनारस में दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, SOG प्रभारी भी घायल

Ajay Rai BJP Statement: ‘मेरा बूथ का नारा देने वाले अपना बूथ भी नहीं बचा सके’, बांकीपुर उपचुनाव पर अजय राय का तंज